लुधियानाः जिले की कचहरी परिसर में पार्किंग को लेकर वकीलों के साथ विवाद हो गया। जहां वकीलों द्वारा पार्किंग ठेकेदार और कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर एसडीम कुलदीप बाबा ने कहा कि वह मामले की जांच करवाएंगे और जो भी दोषी हुआ उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं वकीलों ने पार्किंग कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए।
मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट हरिदंर सिंह ने कहाकि पार्किंग कर्मियों की ड्यूटी मल्टीलेवल पार्किंग पर है और वह लोगों की पार्किंग की ओर काम करेंगे। हरिंदर ने कहा कि लेकिन एडवोकेट की पार्किंग पर कर्मियों द्वारा बैरिकेडिंग लगाई गई और वकीलों को पार्किंग के लिए परेशान किया जा रहा है। हरिंदर ने कहा कि शनिवार को उसे कोर्ट में कोई जरूरी काम था और छुट्टी वाले दिन वह भाई की गाड़ी लेकर कोर्ट पहुंचा।
इस दौरान पार्किंग कर्मियों ने उसे रोका, जब उसने बताया कि वह वकील है तो एक कर्मी ने उन्हें जाने दिया, जिसके बाद कुछ दूरी पर दूसरे कर्मी ने बैरिकेडिंग गाड़ी के आगे घुमाकर लगा दी और उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान आरोप है कि पैसे लेकर कर्मी लोगों को अंदर जाने देते है। वकीलों ने प्रदर्शन किए जाने को लेकर कहाकि ठेकेदार ने आकर उससे गलत व्यवहार करते हुए कहा कि तेरी वकीलदारी यहीं पर निकाल देंगे और उसकी गाड़ी आगे नहीं जाने दी जाएगी। ऐसे में वकीलों के साथ गलत व्यवहार किए जाने को लेकर पुलिस चौंकी और डिप्टी कमिशनर को शिकायत दे दी है और ठेकेदार का ठेका बंद करवाने की मांग की जा रही है।