Nationalमुस्कान जैसा फिर कांडः प्रेमी संग मिलकर पति की Grinder से हाथ-पैर...

मुस्कान जैसा फिर कांडः प्रेमी संग मिलकर पति की Grinder से हाथ-पैर काट नदी में बहाए… पूरी कहानी जान कांप जाएगी रूह!

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Crime News in Up : उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने मृतक के शरीर को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगहों पर नदी में फेंक दिया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी ने पहले दी थी पति की गुमशुदगी की शिकायत
रूबी नाम की महिला ने अपने पति राहुल के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए।

रात के समय हुई घटना
घटना 17 और 18 तारीख की रात की बताई जा रही है। रात करीब 11 बजे रूबी ने अपने प्रेमी गौरव को घर बुलाया।रात 2 बजे राहुल घर आया और उसने अपनी पत्नी को गौरव के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इसके बाद राहुल और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान रूबी ने लोहे की रॉड से राहुल के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव को काटकर अलग-अलग जगह फेंकने की साजिश
हत्या के बाद रूबी और गौरव ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। गौरव ने कटर मशीन का इंतजाम किया।अगले दिन दोनों ने मिलकर राहुल के सिर और चारों हाथ-पैर काट दिए। रूबी ने बाजार से दो बड़े काले बैग खरीदे। पहले बैग में सिर और कटे हुए हाथ-पैर रखकर चंदौसी से करीब 50 किलोमीटर दूर राजघाट गंगा में फेंक दिया। दूसरे बैग में धड़ रखकर चुन्नी मोहल्ले के पास पतरुआ ईदगाह के पीछे खेत में फेंक दिया।

पुलिस को मिली सूचना…
24 तारीख को रूबी ने चंदौसी थाने में अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई। 15 दिसंबर को पुलिस को पतरुआ ईदगाह के पास एक काले बैग में सड़ी-गली लाश मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पाया कि शव में सिर, हाथ-पैर और खाल तक नहीं बची थी।

महिला और प्रेमी की गिरफ्तारी
पुलिस ने गुमशुदगी के मामले की जांच शुरू की। बैग से मिली एक टी-शर्ट के आधार पर रूबी से पूछताछ की गई। शुरुआत में रूबी ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने रूबी और उसके प्रेमी गौरव को गिरफ्तार किया और हत्या में इस्तेमाल की गई कटर मशीन समेत अन्य सबूत बरामद किए।

एक छोटी सी गलती ने पकड़ाई जोड़ी
रूबी और गौरव की एक छोटी सी चूक ने पुलिस को सही सुराग दे दिया। कटे हुए शव के हाथ पर गुदे नाम ने पुलिस को रूबी तक पहुंचाया। शव की पहचान के लिए जब रूबी को बुलाया गया तो उसने कपड़े देखकर यह कहते हुए इनकार कर दिया कि यह उसके पति राहुल का शव है। जांच के दौरान रूबी के मोबाइल में कुछ तस्वीरें मिलीं, जिसमें दिखा कि वही कपड़े राहुल ने पहन रखे थे और तस्वीर में राहुल रूबी के साथ खड़ा था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: JD Gym पर फायरिंग मामले में SSP कंवलप्रीत चहल का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में सोमवार तड़के जेडी जिम पर गोलियां...

नारी शक्ति के सम्मान में अम्ब में सजा मंच, महिला सशक्तीकरण और संस्कृति का दिखा संगम

विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई आयोजित, कमांडेंट आकृति शर्मा, एसडीएम...

भारत की सेना को मिलेगी नई ताकत, DAC ने दी 2.12 लाख करोड़ के डिफेंस डील को मंजूरी

नई दिल्लीः भारत के सशस्त्र बलों के लिए बड़ी...

Punjab News: JD Gym पर फायरिंग मामले में SSP कंवलप्रीत चहल का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में सोमवार तड़के जेडी जिम पर गोलियां चलीं। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर आए 2 बदमाशों...

ऊना में 220 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ रहे कदम: मुकेश अग्निहोत्री

खड्ड में 5.79 करोड़ से विद्युत उपकेंद्र के उन्नयन का शिलान्यास, 14 पंचायतों के 15 हजार लोगों को मिलेगी...

नारी शक्ति के सम्मान में अम्ब में सजा मंच, महिला सशक्तीकरण और संस्कृति का दिखा संगम

विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई आयोजित, कमांडेंट आकृति शर्मा, एसडीएम अर्शिया और मृदु शर्मा रहीं मुख्य अतिथि ऊना: महिलाओं के सम्मान,...

भारत की सेना को मिलेगी नई ताकत, DAC ने दी 2.12 लाख करोड़ के डिफेंस डील को मंजूरी

नई दिल्लीः भारत के सशस्त्र बलों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने 26...