Nationalट्रेन में बैठे 2 आर्मी जवान और महिला TTE में हुआ विवाद,...

ट्रेन में बैठे 2 आर्मी जवान और महिला TTE में हुआ विवाद, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बीकानेरः राजस्थान के बीकानेर में ट्रेन में सफर करने के दौरान महिला टीटीई और आर्मी जवान के बीच तीखी बहस होने की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पूरे विवाद की शुरुआत तब होती है जब महिला टीटीई आर्मी जवान को बिना टिकट पकड़ती है। महिला टीटीई आर्मी जवान से पेनॉल्टी देने या चालान भरने के लिए कहती है। आर्मी जवान चालान काटने के लिए कहता है। महिला टीटीई अपने सहकर्मी से भी कहती है कि चालान डाल दो, दोनों भुगतते रहेंगे। अपनी कोई रिश्तेदारी नहीं है। इसके बाद महिला टीटीई जब दोनों जवान की फोटो टैब से लेने की कोशिश करती है तो विवाद और बढ़ जाता है।

इसी बीच महिला टीटीई कहती है, ‘अंगुली नीचे कीजिए। हम भी कर्मचारी हैं। आप अपने पावर को मिसयूज नहीं कर सकते। हम ज्यादा नहीं बोल रहे। आपसे जुर्माना मांग रहे हैं, आप देने से इनकार कर रहे हो, तो कार्रवाई कर रहे हैं। नहीं देना है तो मुझे कार्रवाई करने दें।’ इस पर जवान कहते हैं, ‘जो भी करना है, कीजिए।’ दरअसल, महिला टीटीई वीडियो में कहते नजर आ रही है कि आपकी जॉब पर आ जाएगी। वायरल वीडियो के अनुसार दोनों में विवाद तब और बढ़ जाता है जब आर्मी जवान महिला टीटीई का वीडियो बनाने लगता है।

हालांकि ट्रेन कौन सी है, यह पता नहीं चल पाया है। इसी बीच रेल सेवा ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया है। इसी बीच एक जवान महिला टीटीई से कहता है कि आप आवाज धीमी करके बात कीजिए। वो कहती है, ‘अरे सर! आप क्या कर रहे हैं? आप महिला का वीडियो बना रहे हैं, धारा 147 लगेगी।’ दोनों जवान महिला टीटीई से टिकट बनाने के लिए कहते हैं।

टीटीई उन्हें 1100 रुपये देने के लिए कहती है। इस पर टीटीई कहती है कि 500 रुपये पेनॉल्टी और बाकी किराया। जवान कहते हैं कि वो टिकट नहीं ले पाएंगे। उतर जाएंगे लेकिन पेनॉल्टी नहीं देगे। चालान बनाना हो तो बना दीजिए। महिला टीटीई कहती है, ‘फौजी भाई, खड़े हो जाइये।’ इस पर जवान कहते हैं, ‘जिसको बुलाना है, बुला लीजिए।’ इस पर महिला के साथ मौजूद दूसरा टीटीई कहता है, ‘ज्यादा बकवास मत कीजिए। आप कर्मचारी हैं, कर्मचारी की तरह रहिये। एक मिनट में उतार दूंगा.’ इस पर जवान कहते हैं, ‘आप भी कर्मचारी हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊना में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 937 अभ्यर्थी हुए शामिल, 144 ने किया क्वालीफाई

586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में...

CM Mann ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन को किया संबोधित

फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज की शुरुआत

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

ऊना में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 937 अभ्यर्थी हुए शामिल, 144 ने किया क्वालीफाई

586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में अयोग्य घोषित ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत शनिवार को...

Jalandhar News: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता अंडर-19 एशिया कप, अर्जुन राजपूत के घर जश्न का माहौल, देखें वीडियो

घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता जालंधरः भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को...

हरियाणा पवेलियन में सजा एक्सपोर्ट कॉर्नर, प्रदेश से विदेश पहुंचने वाले उत्पादों का हुआ प्रदर्शन

चण्डीगढ़: देश को एक्सपोर्ट के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...

CM Mann ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन को किया संबोधित

फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और खेलों को अपने...