Girl in a jacket
HomeHimachalजिला सत्तरीय पिपलू मेले की सारी तैयारियां पूर्ण,धूमधाम से मनाया जाएगा पिपलू...

जिला सत्तरीय पिपलू मेले की सारी तैयारियां पूर्ण,धूमधाम से मनाया जाएगा पिपलू मेला: एसडीएम मनोज कुमार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
मेले में नितिन कुमार, ऋचा शर्मा, गौरव कौंडल, एसी भारद्वाज, कुसुम जस्सी, ममता भारद्वाज मचाएंगे धमाल:रोहित कँवर
ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ के बड़े ऐतिहासिक जिला स्तरीय तीन दिवसीय पिपलू मेले की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बड़ी धूमधाम से पिपलू मेला मनाया जाएगा। जिला स्तरीय पिपलू मेले का आयोजन 30 मई से 1 जून तक किया जा रहा है। जानकारी देते हुए पिपलू मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने कहा कि  तीन दिवसीय ऐतिहासिक पिपलू मेले का शुभारंभ 30 मई को लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह वत्तौर मुख्यातिथि करेंगे। जबकि कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और विधायक ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र संजय रत्न, विधायक गगरेट चैतन्य शर्मा और कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में एसी भारद्वाज, कुसुम जस्सी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा लोक नाटक दहाजा का भी किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि मेले के दूसरे दिन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जबकि कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और विधायक बडसर विधानसभा क्षेत्र इन्द्र दत्त पाल, विधायक शाहपुर विस केवल सिंह पठानिया, कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में इंडियन आईडल फेम नितिन कुमार और फोक गायक ऋचा शर्मा अपनी आवाज़ से सुरों का जादू बिखेरेंगे।
उन्होंने बताया कि मेले के तीसरे और अंतिम दिन डिप्टी सीएम मुकेश मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जबकि कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और विधायक सुजानपुर विस क्षेत्र राजेंद्र राणा, विधायक हमीरपुर विस आशीष शर्मा, विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू, पूर्व विधायक ऊना विस सतपाल सिंह रायजादा, कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर (भा.प्र.से) व पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर (भा.पु.से) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों वायस आॅफ पंजाब और सा-रे-गा-मा फेम ममता भारद्वाज मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -