.
Nationalरनवे में अचानक गड़बड़ी आने से हवा में चक्कर लगाता रहा विमान,...

रनवे में अचानक गड़बड़ी आने से हवा में चक्कर लगाता रहा विमान, कई फ्लाइट्स डायवर्ट, यात्रियों की भीड़ लगी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

काशीः वाराणसी में खराब मौसम के चलते मंगलवार को वाराणसी जाने वाली इंडिगो की दो उड़ानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया। वहीं काशी में हवा में विमान चक्कर लगाता रहा। दरअसल, दोपहर 1:55 बजे एयरपोर्ट के रनवे में अचानक खराबी आ गई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने तत्काल रनवे को बंद कर सभी फ्लाइट्स को डायवर्ट करना शुरू किया। दोनों विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए। फ्लाइट्स डायवर्ट होने से एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री काफी परेशान नजर आए। लोग एयरलाइंस के काउंटर पर पहुंचकर उड़ानों की स्थिति की जानकारी लेते रहे।

वहीं, कई यात्री फोन पर एयरलाइन अधिकारियों और अपने घरवालों से संपर्क कर अपडेट लेते नजर आए। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान दिल्ली से आई इंडिगो की फ्लाइट (6E-5025) करीब आधे घंटे तक आसमान में चक्कर लगाती रही, लेकिन उसे लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली। बाद में फ्लाइट को अयोध्या डायवर्ट कर दिया गया। ऐसे ही इंडिगो की अहमदाबाद से आ रही फ्लाइट (6E-6805) और नवी मुंबई से आ रही फ्लाइट (6E-2442) को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।

अयोध्या, दिल्ली और लखनऊ से वाराणसी के लिए उड़ान भरने वाली तीन फ्लाइट्स को वहीं रोक दिया गया। वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक फ्लाइट के लैंड होने के बाद पायलट ने ATC को रनवे पर गड़बड़ी के बारे में बताया। इसके बाद एयरपोर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जो विमान वाराणसी के हवाई क्षेत्र में पहुंच चुके थे, उन्हें डायवर्ट किया गया। उन्होंने बताया- वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (बाबतपुर) पर रनवे के विस्तार का काम चल रहा है। ऐसे रात में रनवे बंद रहता है। सिर्फ दिन में ही विमानों का संचालन किया जाता है। रात में काम के दौरान ही कुछ सामान रनवे पर आ गया था। इसे हटाने और रनवे की सफाई का काम कराया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

नशा विरोधी जागरूकता अभियान को मिली और ज्यादा मजबूती – Dr Baljit Kaur

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में जागरूकता और रोकथाम...

Jalandhar News: बारिश बनी आफत, फंसी एंबुलेंस और बच्चे, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

स्मार्ट सिटी के दावों की खुली पोल, सड़कों पर...

Punjab News: मछली मंडी के पास पुलिस की रेड, 1.253 किलो हेरोइन और नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई...

इंतजार खत्म! जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, फील्ड ट्रायल को केंद्र की मंजूरी 

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने देश में कागजी नोटों...

बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

जैसलमेरः राजस्थान के जैसलमेर जिले के धउवा गांव के...

नशा विरोधी जागरूकता अभियान को मिली और ज्यादा मजबूती – Dr Baljit Kaur

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में जागरूकता और रोकथाम गतिविधियों को मिलेगी और रफ्तार चंडीगढ़: पंजाब में नशों के विरुद्ध...

Jalandhar News: बारिश बनी आफत, फंसी एंबुलेंस और बच्चे, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

स्मार्ट सिटी के दावों की खुली पोल, सड़कों पर रेंगते दिखें वाहन जालंधर, ENS: शहर में आज अचानक मौसम में...

Punjab News: मछली मंडी के पास पुलिस की रेड, 1.253 किलो हेरोइन और नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए युवक को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया...

इंतजार खत्म! जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, फील्ड ट्रायल को केंद्र की मंजूरी 

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने देश में कागजी नोटों की जगह प्लास्टिक यानी पॉलीमर के नोटों को आजमाने की...