Girl in a jacket
HomeBreaking NewsSwami Vivekanand school में फटा एयर बैलून सिलेंडर, 33 बच्चे घायल, 1...

Swami Vivekanand school में फटा एयर बैलून सिलेंडर, 33 बच्चे घायल, 1 की हालत गंभीर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सरगुजा: शहर के स्वामी विवेकानंद स्कूल में बड़ा हादसा हुआ है। स्कूल के अंदर एयर बैलून सिलेंडर फटने से कई छात्र घायल हो गए हैं। स्कूल परिसर के अंदर हिंदू युवा मंच के लोग एयर बैलून में गैस भर रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिस समय ये हादसा हुआ, उस दौरान स्कूल में लंच ब्रेक था। लिहाजा सैकड़ों बच्चे स्कूल ग्राउंड में खेल रहे थे। इसी दौरान हिंदू एकता युवा मंच के लोग स्कूल परिसर के अंदर एयर बैलून में गैस भर रहे थे। तभी सिलेंडर फट गया और 33 बच्चे घायल हो गए।

बैलून में गैस भरने वाले लोग भी घायल हुए हैं। इस घटना में घायल 11 बच्चों को चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में रखा गया है। 22 बच्चों का अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। गुब्बारा फुलाने वाली संस्था के सदस्यों का भी मिशन व निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। स्कूल में सिलेंडर फटने की खबर लगते ही कलेक्टर एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। तेज आवाज के साथ सिलेंडर ब्लास्ट होने से बच्चे काफी डर गए हैं। बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। इधर स्कूल में घटना की जानकारी होने के बाद कई बच्चों के पैरेंट्स भी स्कूल पहुंच गए।

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर कुंदन कुमार व पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा भी मौके पर पहुंचे। घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर कुंदन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे हुए हैं। यहां घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

बता दें कि हिंदू युवा एकता मंच द्वारा प्रतिवर्ष दशहरा पर्व पर शोभायात्रा निकाली जाती है। इस शोभायात्रा की तैयारी कई दिनों से की जा रही है। इसी तैयारी के मद्देनजर काफी बड़ा एयर बैलून भरा जा रहा था। यह कार्य स्वामी विवेकानंद स्कूल परिसर में चल रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ है। एयर बलून होने के कारण स्कूल के बच्चे भी उसे देखने के लिए पहुंच गए थे। और वह भी इसकी चपेट में आकर घायल हुए हैं। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -