चंडीगढ़ः सेक्टर-40 में एक बार फिर से गैस की पाइपलाइन लीक होने का मामला सामने आया है। एक प्राईवेट स्कूल में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। दरअसल, यह पाइपलाइन सेक्टर-40 के सर्वहितकारी स्कूल के पास लीक हुई है। बच्चों को तुरंत सुरक्षित स्कूल से बाहर निकाला गया। इससे स्कूलों ने बच्चों की छुट्टी कर दी है। अभिभावक दहशत में है। बच्चों को स्कूल से निकलकर एक पार्क में बिठाया गया है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल ग्राऊंड में LPG पाइप लाइन अचानक लीक हो गई। चंडीगढ़ में पाइपलाइन के जरिए गैस की सप्लाई की जा रही है। इस घटना की सूचना के बाद कंपनी की टीम मौके पर पहुंच गई है। पाइप लाइन के वाल्व बंद करके गैस की सप्लाई रोक दी गई है। अभी टीम पाइप की मरम्मत करने में लगी हुई है।

फिर स्कूल के पास हुई गैस लीक, हड़कंप मचने पर की स्टूडेंट्स को छुट्टी
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -