HomeInternationalअफगानिस्तान और पाकिस्तान में छीड़ी जंग! खूनी होली से लगा रहे एक-दूसरे...

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में छीड़ी जंग! खूनी होली से लगा रहे एक-दूसरे की लंका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आर-पार की लड़ाई छिड़ गई है। दोनों देशों में जंग जैसे हालात हो गए हैं। कभी पाकिस्तान खून की होली खेल रहा है तो कभी अफगानिस्तान बदले की आग में पाकिस्तान की लंका लगा रहा है। दरअसल, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के साथ साझा सीमा (दुर्रानी लाइन) पर बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। अफगान सैन्य प्रवक्ता वाहिदुल्लाह मोहम्मदी ने एक वीडियो संदेश में पुष्टि की कि नांगरहार और पक्तिया प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में पूर्वी क्षेत्र की सीमा बलों ने पाकिस्तानी चौकियों पर “भारी हमले” शुरू कर दिए हैं।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक कर दी है। अफगानिस्तान ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। अफगानिस्तान ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। इससे पाकिस्तान आगबबूला हो गया। उसने भी आनन-फानन में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आधी रात को बमबारी कर दी। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान शासन के खिलाफ ऑपरेशन ‘ग़ज़ब लिल हक’ शुरू किया है। पाकिस्तान का दावा है कि उसने रातभर एयरस्ट्राइक कर अफगानिस्तान में 130 से अधिक लोगों की लाशें बिछा दी हैं। फिलहाल, दोनों देशों में तनाव सातवें आसमान पर है।

पाकिस्तान का दावा है कि काबुल पर रात भर हुए एयरस्ट्राइक में 130 से अधिक अफगानी मारे गए हैं। पाकिस्तान के इन्फॉर्मेशन मिनिस्टर अताउल्लाह तरार ने कहा कि ऑपरेशन ग़ज़ब लिल-हक के तहत 133 अफगान तालिबान ऑपरेटिव मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए। पाकिस्तान का दावा है कि उसने काबुल, पक्तिका और कंधार में अफगान तालिबान के डिफेंस ठिकानों को टारगेट किया है। पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की 27 चौकियां तबाह हो गईं और पाक ने 9 चौकियों पर कब्ज़ा कर लिया है।

पाकिस्तान ने यह भी दावा किया कि ‘ग़ज़ब लिल हक’ के तहत अफगानिस्तान में दो कोर हेडक्वार्टर, तीन ब्रिगेड हेडक्वार्टर, दो एम्युनिशन डिपो, एक लॉजिस्टिक्स बेस, तीन बटालियन हेडक्वार्टर और दो सेक्टर हेडक्वार्टर तबाह कर दिए गए। साथ ही 80 से ज़्यादा टैंक, आर्टिलरी गन और आर्मर्ड पर्सनल कैरियर भी तबाह हो गए। पाक ने यह एयरस्ट्राइक तब की, जब पाकिस्तान पर अफगानिस्तान ने क्रॉस-बॉर्डर हमले कर दिए। अफगान के इस हमले में पाक के 50 से अधिक सैनिक मारे गए। इसके बाद पाकिस्तान ने ऑपरेशन गजब लिल हक शुरू किया। काबुल में तीन धमाकों और एयरक्राफ्ट की आवाज सुनी गई। खुद काबुल ने दावा किया कि उसने पहले के पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का बदला लेने के लिए एक दर्जन से अधिक पाकिस्तानी आर्मी पोस्ट पर कब्ज़ा कर लिया।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सेना तालिबान सरकार के हमले का करारा जवाब दे रही है। हालांकि, अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान को कम गहरा चोट नहीं दिया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि अफगान सेना के हमलों में 50 से अधिक पाकिस्तानी सैानिकों की मौत हो चुकी है। 13 सैनिकों के शव पाकिस्तान को वापस कर दिए गए हैं। कुछ को जिंदा भी पकड़ा गया है। अफगानिस्तान का दावा है कि उसने पाकिस्तानी सेना के दर्जनों हथियार ज़ब्त किए गए हैं और बॉर्डर पर अब भी पाकिस्तानी सेना को अफगान सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -