ऊना/ सुशील पंडित :अद्वैता फाउंडेशन ने आज नवरात्र त्योहार ज़िला ऊना के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ऊना की 30 जरूरतमंद परिवार की बेटियों की फ़ीस देकर मनाया । सभी बेटियां जमा एक व दो की छात्राएं है ।एक बेटी जो अटल बिहारी बाजपेयी कॉलेज बंगाणा में वीकाम की पढ़ाई कर रही है। उसके परिवार की स्थिति ख़राब होने की वजह से पढ़ने के लिए मदद की गई । इसके साथ ही स्कूल के दसवीं , जमा एक, जमा दो के उत्तीर्ण रहे इस साल के छात्रों को भी सम्मानित किया गया ।
इस उपलक्ष में चीफ गेस्ट रहे एसडीएम ऊना ने स्टूडेंट्स को बहुत ही नायाब तरीक़े से एचएएस ,आईएएस की प्रिपरेशन की काउंसलिंग की , दूसरे कोर्स के लिए भी उनको लर्निंग मेथड बताए । एसडीएम ऊना द्वारा स्कूल की कन्याओं का पूजन भी किया गया,जो समाज में स्त्रियों के सम्मान के लिए मार्गदर्शन है । डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन चंदेल ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया । अद्वैता फाउंडेशन सभी टीचर्स का इस में सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया है ।
