Girl in a jacket
HomeTechअभी एक्टिवेट करें Paytm का ये फीचर, मिलेगा 100 रुपये का कैशबैक

अभी एक्टिवेट करें Paytm का ये फीचर, मिलेगा 100 रुपये का कैशबैक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: Paytm के लिए यूपीआई पेमेंट करना अब और भी आसान हो गया है। अब आप बिना इंटरनेट के भी भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए यूपीआई लाइट फीचर लॉन्च किया है। अभी तक यह सेलेक्टेड बैंकों के साथ ही सपोर्ट करता है अब इन बैंकों की लिस्ट में अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) का भी नाम जुड़ गया है। यूपीआई लाइट फीचर की मदद से पेमेंट करना तो आसान होगा ही साथ में बार-बार पेमेंट फेल होने की प्रॉब्लम से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा। आसान लेनदेन के लिए यूजर्स अपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक सेविंग्स अकाउंट से लिंक्ड यूपीआई के इस नए फीचर को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके जरिए 200 रुपये तक के भुगतान के लिए आपको किसी पिन की जरूरत नहीं होती है।

छोटे-छोटे पेमेंट करने में होगी आसानी

यूपीआई लाइट सुविधा को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने हाल में शुरू किया है. इसे सबसे पहले पेटीएम ऐप पर लॉन्च किया गया था। यूपीआई लाइट की मदद से यूज़र्स को छोटे छोटे-छोटे पेमेंट करने में आसानी होगी। इसमें हर दिन ट्रांजेक्शन की कोई लिमिट नहीं है। यानी आप यूपीआई लाइट की मदद से दिन में कई सारे छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक

अपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट से यूपीआई लाइट एक्टिवेट करने पर आपको 100 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। पेटीएम अपने कई यूजर्स को यूपीआई लाइट एक्टिवेट करने पर कैशबैक दे रहा है। इस ऑफर को अपने पेटीएम ऐप में जाकर चेक कर सकते हैं। अगर आप इस ऑफर के लिए एलिजिबल हैं आपको यूपीआई लाइट एक्टिवेट करने पर 100 रुपये तक का कैशबैक मिल जाएगा।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -