Girl in a jacket
HomeHimachalUna926 ग्राम भुक्की के साथ आरोपी दबोचा

926 ग्राम भुक्की के साथ आरोपी दबोचा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी कड़ी में आज एसआई पुष्पेन्द्र सिंह अधिकारी पुलिस थाना सदर ऊना पर आधारित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पीरनगाह में जोगिन्द्र कुमार निवासी गांव चंगर डाकघर मकरैड तहसील वंगाणा जिला ऊना की दुकान कन्फैकशनरी की तलाशी के दौरान दुकान के अन्दर से 926 ग्राम भुक्की बरामद की। इस सन्दर्भ में आरोपित जोगिन्द्र कुमार उपरोक्त के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की गहनता से जांच करते हुए नशा तस्करी के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकज के आधार पर आगामी अन्वेषण जारी है।।जिला पुलिस ऊना ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। समाज को नशा मुक्त बनाने हेतु जिला पुलिस की कार्यवाही भविष्य में भी इसी प्रकार लगातार जारी रहेगी।
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -