Girl in a jacket
HomeBreaking NewsJDU बोर्ड लगी गाड़ी ने सड़क किनारे 7 लोगों को रौंदा

JDU बोर्ड लगी गाड़ी ने सड़क किनारे 7 लोगों को रौंदा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : बिहार के हाजीपुर में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जेडीयू पार्टी के बोर्ड लगी गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े 7 लोगों को रौंद दिया। इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश हैआक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़फोड़ किया। वहीं इस दुर्घटना में तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं गंभीर रूप से जख्मी तीनों को पीएमसीएच में रेफर किया गया है। अन्य जख्मी 4 लोगों को इलाज के लिए हाजीपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र के रजौली गांव की है, जहां सड़क किनारे बालू की गाड़ी थी इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही जदयू नेता की गाड़ी के चालक ने अपना आपा खोया और सड़क किनारे घर के दरवाजे पर खड़े सात लोगों को रौंद दिया इस दर्दनाक हादसे में सुरेंद्र चौधरी नाम की व्यक्ति की मौत हो गई

इस घटना में कई महिला और लड़कियां भी घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल के बाद पटना के पीएमसीएच में भेज दिया गया है बाकी चार लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है जख्मी के परिजनों ने बताया कि घटना में सात लोग जख्मी हुए हैं, जिसमें से एक की मौत हो गई है जेडीयू नेता की गाड़ी से हादसा हुआ है गाड़ी में जेडीयू का बोर्ड लगा हुआ है इस मामले में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि बालू वाला ट्रक सड़क किनारे लगा हुआ था, जिससे बचने के लिए गाड़ी नियंत्रित हो गई, जिसमें यह हादसा हो गया तीन लोग जख्मी हुए हैं और एक की मौत हो गई वहीं, घटना के बाद ड्राइवर और गाड़ी के अंदर बैठे लोग सभी भाग गए गाड़ी किसकी है? इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -