नागौरः नेशनल हाईवे-458 पर केमिकल से भरा टैंकर पलटने के बाद उसमें भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस दौरान ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें करीब दो किलोमीटर दूर से दिखाई दीं। प्रशासन ने हाईवे को दोनों तरफ से अस्थायी रूप से बंद कर दिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद 4 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर 6 एम्बुलेंस भी तैनात रखी गईं थी।
अनियंत्रित होकर प\ल\टा Chemicals से भरा टैंकर, 2 किलोमीटर तक दिखी ल\प\टें, मची अफरा-तफरी#TankerAccident #ChemicalTanker #RoadAccident #MajorAccident #FireIncident #BreakingNews #AccidentNews #Emergency #encounternews Indian Navy #FLAMEOfPositivity pic.twitter.com/b5cYkngUP6
— Encounter India (@Encounter_India) March 5, 2026
जानकारी देते सुरपालिया थानाधिकारी सुमन चौधरी ने बताया कि टैंकर पलटते ही उसमें आग भड़क उठी, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही सुरपालिया थाना पुलिस और नगरपरिषद की दमकलें मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता को देखते हुए चार दमकलों को लगाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया, हालांकि तब तक टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई अन्य वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। टैंकर ड्राइवर लुकमान खान (निवासी बाड़मेर) समय रहते बाहर निकल गया, जिससे जनहानि टल गई।
थानाधिकारी के अनुसार, टैंकर गुजरात के गांधीधाम से 30 टन ‘एमिके’ केमिकल लेकर सोनीपत (हरियाणा) जा रहा था। मोड़ पर संभवतः किसी जानवर के आ जाने से ड्राइवर संतुलन खो बैठा और टैंकर पलट गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।