Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: घर के बाहर हूटर बजाने का विरोध करने पर युवक...

Punjab News: घर के बाहर हूटर बजाने का विरोध करने पर युवक से मारपीट, 6 के खिलाफ केस दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः होली के पर्व पर देर रात घर के बाहर कार चालक द्वारा हंगामा किया गया। दरअसल, कार चालक को हूटर बजाने रोका गया। जिसके बाद हूटर बजाने का विरोध करने पर मारपीट की गई। पीड़ित व्यक्ति ने थाना माडल टाउन की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। करीब 10 दिन के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 4 नामजद सहित 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता राकेश शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 23 फरवरी 2025 की रात करीब 1:15 बजे आरोपी फॉर्च्यूनर कार (PB-10-JW-7818) में उसके घर के बाहर आए और लगातार हूटर बजाने लगे। हूटर की तेज आवाज से उसकी करीब 90 वर्षीय दादी सत्तिया देवी और उसका बेटा काफी घबरा गए। जब उसने आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार करीब 15 मिनट बाद आरोपी दोबारा लौटे और घर के बाहर तोड़फोड़ करते हुए उसकी पिटाई कर दी। उसके घर के बाहर खड़ी का के शीशे पर भी एक युवक ने मुक्का मारा।

ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपी पहले आता है फिर पुलिस मुलाजिम से हाथ मिलाता है फिर गाली गलोच करता है। पुलिस ने इस मामले में बिनीत शर्मा, ऋत्विक सरीन (पुत्र मुकेश कुमार, निवासी मॉडल टाउन एक्सटेंशन, लुधियाना), रोहन आहूजा, अनीश सहगल तथा 5-6 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना माडल टाउन की पुलिस ने आरोपियों पर BNS की धारा 332C, 126(2), 351(2), 191(2) और 190 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और भूमिका के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -