Himachal Govt
Nationalपैर बाहर निकालते ही अचानक चल पड़ी Lift, देखें दिल दहलाने वाली...

पैर बाहर निकालते ही अचानक चल पड़ी Lift, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
वलसाडः गुजरात के वलसाड से रोंगटे खड़े कर देने वाली वीडियो सामने आई है। दरअसल, सरदार हाईट्स (गुजरात हाउसिंग बोर्ड संकुल) की साबरमती बिल्डिंग में बड़ा लिफ्ट हादसा हो गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, लिफ्ट में व्यक्ति मौजूद था, इस दौरान अचानक लिफ्ट से बाहर निकलते समय हादसा हो गया और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में निवासी वत्सलभाई पंचाल को गंभीर चोटें आईं, लेकिन चमत्कारिक रूप से उनकी जान बच गई। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि वत्सलभाई पंचाल लिफ्ट से बाहर निकल रहे थे। जैसे ही उनका एक पैर बाहर निकला और वे पूरी तरह बाहर आने वाले थे, लिफ्ट अचानक ऊपर की ओर तेज गति से चल पड़ी। इससे उनका शरीर बाहर की ओर फेंका गया और वे जमीन पर गिर पड़े। बस कुछ सेकंड का फासला था नहीं तो वे लिफ्ट और दीवार के बीच फंसकर बुरी तरह कुचल जाते। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में वत्सलभाई को गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं, हालांकि यह किसी चमत्कार से कम नहीं कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी उनकी जान सुरक्षित है। इस हादसे के बाद सरदार हाईट्स सोसायटी के निवासियों में डर का माहौल है। कई लोग लिफ्ट की नियमित जांच न होने और मेंटेनेंस की लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। सोसायटी चेयरमैन ने बताया कि लिफ्ट की मरम्मत के लिए कंपनी से संपर्क किया गया है, लेकिन घटना से पहले कोई बड़ी शिकायत नहीं थी। यह घटना गुजरात में लिफ्ट सुरक्षा पर फिर से बहस छेड़ रही है। राज्य में पिछले कुछ वर्षों में कई लिफ्ट हादसे हो चुके हैं, लेकिन नियमित मेंटेनेंस की कमी अब भी बड़ी समस्या बनी हुई है।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भारतीय मूल की महिला को गोलियों से भूना, खुद भी की आत्महत्या

वॉशिंगटनः अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बेहद दर्दनाक मामला...

CIA की रिपोर्ट में खुलासा : 9/11 हमले से पहले लादेन की हिट लिस्ट में था भारत

वॉशिंगटनः 9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिकी खुफिया...

Indonesia में 240 लोगों से भरा जहाज जावा समुद्र में लापता, मचा हड़कंप

जकार्ताः इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहे...

Punjab News: सुखजिंदर के बयान पर विधायक रंधावा का पलटवार, कहा- राजनेताओं की भी जांच होनी चाहिए

गुरदासपुरः सुखजिंदर रंधावा ने कहा था कि उनके चुनाव...

किडनैपिंग की साजिश : बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही मां का पीछा कर रहे थे संदिग्ध; 2 को पकड़ा, देखें वीडियो

लुधियानाः हैबोवाल थाना इलाके में एक महिला की बहादुरी और सूझबूझ से किडनैपिंग की साजिश नाकाम हो गई। शिकायतकर्ता...

भारतीय मूल की महिला को गोलियों से भूना, खुद भी की आत्महत्या

वॉशिंगटनः अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां सैक्रामेंटो शहर में एक भारतीय मूल...

CIA की रिपोर्ट में खुलासा : 9/11 हमले से पहले लादेन की हिट लिस्ट में था भारत

वॉशिंगटनः 9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA द्वारा जारी 70 से अधिक गोपनीय दस्तावेजों ने...

Indonesia में 240 लोगों से भरा जहाज जावा समुद्र में लापता, मचा हड़कंप

जकार्ताः इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहे एक यात्री पोत से जावा सागर में संपर्क टूटने के...