जालंधर, ENS: कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल लासेल के विंडसर में घर में घुसकर चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल की ओंटारियो के लासेल में रह रही थी। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावारों द्वारा घर पर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार नैन्सी ग्रेवाल मुल्लापुर की रहने वाली थी और वो आम आदमी पार्टी में सक्रिय रही हैं।
View this post on Instagram
नैन्सी ग्रेवाल ने समाज सेवा से करियर शुरू किया और उसके बाद पंजाबी सिंगर बन गई। स्टेज प्रोग्राम करती थी। 2015 तक उसने स्टेज प्रोग्राम किए। आम आदमी पार्टी से जुड़ी और उसके बाद वो कनाडा चली गई। कनेडियन मीडिया के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलवार रात को विंडसर में रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल के घर में घुसकर किसी व्यक्ति ने चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद नैन्सी ग्रेवाल को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर चोटें होने के कारण उनकी मौत हो गई। बुधवार शाम को कनाडा पुलिस के अफसर माइकल पियर्स ने इस घटना की जानकारी दी। नैन्सी पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर बताई जा रही हैं।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਕੈਨੇਡਾ – ਜਾਣੋ ਕੌਣ ਸੀ, ਨੈਂਸੀ ਗਰੇਵਾਲ, ਜਿਸਦੀ ਚਾਕੂ ਮਾਰਕੇ ਹੱਤਿਆ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ!
कनाडा पुलिस के अधिकारी पियर्स ने नैन्सी ग्रेवाल के परिवार व उसके दोस्तों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि इस हत्या की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। जल्दी ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। वारदात के आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी के पास इस घटना के बारे में कोई जानकारी या सीसीटीवी की फुटेज है, तो वे डिटेक्टिव सार्जेंट जेमी नेस्टर से संपर्क करें।
