Girl in a jacket
HomeBreaking Newsझील के किनारे हाउसबोट में भड़की चिंगारी से लगी भीषण आग, देखें...

झील के किनारे हाउसबोट में भड़की चिंगारी से लगी भीषण आग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के श्रीनगर की डल झील में भीषण आग लगने की घटना में सामने आई है। यहां पर आग की चपेट में झील के किनारे खड़ीं कई हाउसबोट जलकर खाक हो गईं हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार तड़के की है। डल झील में भीषण आग लगने के बाद मौके पर कई टीमें पहुंची हैं। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि घाट नंबर 9 के पास एक हाउसबोट में आग लग गई और आग पर काबू पाने से पहले उसने इसके आसपास के कई अन्य हाउसबोट को अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, इस घटना में करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार आग के कारण कम से कम आधा दर्जन हाउसबोट खाक हो गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की डल झील में हाउसबोट में आग लगने की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं। इससे पहले जुलाई में यहां पर एक हाउसबोट में भीषण आग लग गई थी। जिसमें भारी नुकसान हुआ था। इसके अलावा पिछले साल भी विश्व प्रसिद्ध डल झील में दो लग्जरी हाउसबोट में आग ली थी। आपको बता दें कि श्रीनगर की डल झील में हाउसबोट का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। ये जगह हाउसबोट के लिए भारत में बहुत फेमस है, जो पर्यटकों को आकर्षित करती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -