Himachalपंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, बेटी के शगुन से पहले पिता...

पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, बेटी के शगुन से पहले पिता की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मानसाः जिले के बरेटा में वार्ड नंबर तीन की टोहाना बस्ती के सेवामुक्त सेवादार प्रेम कुमार की बेटी के शगुन से पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उसके किरायेदार के 2 लोगों ने अपने 2 अन्य दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम कुमार ने उनसे बस स्टैंड क्षेत्र में उन किराएदारों से अपना मकान खाली कराया था। इसी बात से आरोपी रंजिश रख रहे थे। बरेटा पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों के साथियों की पहचान नहीं हो पाई है। गिरफ्तारी के बाद ही साथियों का पता चलेगा।

बरेटा पुलिस को दिए बयान में मृतक प्रेम कुमार की पत्नी चीना रानी ने बताया कि उनके किरायेदार सुरेश कुमार और जगदीश निवासी जुलो जिला फतेहाबाद के साथ किराए को लेकर कुछ लेनदेन बाकी था। उन्होंने बताया कि बेटी के होने वाले शगुन प्रोग्राम को लेकर उन्होंने दस दिन पहले ही इन लोगों से मकान खाली करवाया था। इसके अलावा उनकी उनसे कोई रंजिश नहीं थी। प्रेम कुमार की छोटी बेटी परविंदर रानी का रविवार को संगरूर में शगुन समागम होना था। थाना बरेटा के इंचार्ज बूटा सिंह ने बताया कि मृतक प्रेम कुमार की पत्नी के बयान पर दो किरायेदारों समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बुढलाडा के एसएमओ गुरचेतन प्रकाश ने बताया कि हत्या का मामला होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर किया है। शनिवार देर रात दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार लोगों ने प्रेम कुमार के घर का दरवाजा खुलवाकर मकान में पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। खाना खा रहे प्रेम कुमार गोलियां लगने से घायल हो गए। इसके अलावा बेड व अन्य स्थानों पर भी लगी गोलियों के निशान पड़े हैं। गंभीर रूप से घायल प्रेम कुमार को बुढलाडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रेम कुमार ने दम तोड़ दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...