Himachalनशे के विरूद्ध महा अभियान के लिए ऊना का हरोली हो रहा...

नशे के विरूद्ध महा अभियान के लिए ऊना का हरोली हो रहा तैयार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

27 जून को राज्यपाल हरोली से कांगड़ तक साढ़े तीन कि.मी. लंबी ब्रिस्क वॉक को दिखाएंगे हरी झंडी

ऊना,( 25 जून) सुशील पंडित :प्रदेश में नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के लिए 27 जून को ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र से महाअभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस महाअभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए हरोली से कांगड़ तक लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबी वॉक फोर लाइफ-नशे के विरुद्ध एक पहल के तहत ब्रिस्क वॉक का आयोजन किया जा रहा है। इस ब्रिस्क वॉक को प्रात: आठ बजे हरोली से प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री की गरिमामयी उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की कार्यकारी पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल त्रिवेदी भी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगी।

इस महाअभियान के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन सहित संबंधित विभागों ने कमर कस ली है। लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबी इस ब्रिस्क वॉक में हजारों लोग शामिल होंगे। जिनमें समाज के विभिन्न वर्गों की सामूहिक भागीदारी के साथ-साथ, महिला एवं युवक मंडल, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, शहरी निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के हजारों विद्यार्थी नशे के विरुद्ध प्रदेश के इस महाअभियान का हिस्सा बनेंगे। लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबी इस ब्रिस्क वॉक के दौरान शामिल लोगों की सुविधा के लिए जहां जगह-जगह पेयजल की समुचित व्यवस्था की जा रही है तो वहीं किसी भी आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के लिए अस्थाई मेडिकल पोस्ट भी स्थापित की जा रही हैं। इसके अलावा हरोली से कांगड तक सडक़ की भी साफ सफाई की जा रही है।पुलिस प्रशासन ने भी इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने के लिए तैयारियां कर ली हैं तथा ब्रिस्क वॉक के दौरान जगह-जगह पर्याप्त सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहेंगे। नशे के विरुद्ध इस महाअभियान में प्रदेश के विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दलों के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के खिलाफ जन जागरूकता का संदेश भी देंगे।  

कांगड के मैदान में गायक कंवर ग्रेवाल व मास्टर सलीम भी नशे के खिलाफ जगाएंगे अलख
नशे के विरूद्ध प्रदेश के इस महाअभियान में जाने माने पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल तथा वॉलीवुड गायक मास्टर सलीम भी कांगड़ के मैदान में गीत संगीत के माध्यम से अलख जगाएंगे। इसके लिए पंडाल को तैयार किया जा रहा है, जहां पर एक साथ हजारों लोग बैठकर इस महा अभियान का हिस्सा बन जन जागरूकता की इस अनूठी पहल से जुड़ेंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न सांस्कृतिक दलों एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा भी नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। इस दृष्टि से कांगड मैदान को भी तैयार किया जा रहा है।

प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को महाअभियान के साथ जुड़ने को किया जा रहा प्रेरित
नशे के विरुद्ध इस महाअभियान से जिला ऊना के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए प्रचार वाहन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। प्रचार वाहन के द्वारा न केवल लोगों को नशे के विरुद्ध शुरू हो रहे प्रदेश के इस महाअभियान की जानकारी दी जा रही है बल्कि इस अभियान से जुड़ने के लिए आमजन को प्रेरित भी किया जा रहा है।

नशे के विरूद्ध निर्णायक लड़ाई लडऩे में अहम कड़ी साबित होगा यह महाअभियान
उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री का कहना है कि प्रदेश में नशे के खिलाफ विशेषकर सिंथेटिक ड्रग्स के विरूद्ध यह महाअभियान न केवल प्रदेश स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी निर्णायक लड़ाई लडऩे में अहम कड़ी साबित होगा। उन्होने नशे के विरूद्ध इस लड़ाई को जनांदोलन बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग, संस्थानों, उद्योगों, प्रशासनिक इकाइयों एवं विभिन्न विभागों, पंचायती राज एवं शहरी निकाय संस्थाओं, बच्चों, नौजवानों एवं बुजुर्गों सहित तमाम लोगों से इस महाअभियान से जुड़ने का आह्वान किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...