Amritsarजालंधरः 9 TO 5 TECHNOLOGIES दफ्तर में भारी हंगामा, पीड़ित ने लगाए...

जालंधरः 9 TO 5 TECHNOLOGIES दफ्तर में भारी हंगामा, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, वरुण/हर्षः बस स्टैंड के सामने पाम रोज बिल्डिंग में 9 टू 5 टैक्नॉलाजी के दफ्तर में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, साहिल निवासी अमरीक नगर ने आरोप लगाए है कि उसने कुछ समय पर 9 टू 5 टैक्नॉलाजी दफ्तर में एक विज्ञापन देखा था। जिसमें उक्त दफ्तर से नौकरी दिलाने का काम किया जाता है। पीड़ित ने कहा कि इसके बाद उसने 9 टू 5 टैक्नॉलाजी दफ्तर से संपर्क किया। जिसमें उसने कहा कि वह +2 पास है और वह बैकिंग लाइन में नौकरी करना चाहता है। जिसके बाद उक्त दफ्तर के कर्मियों ने उन्हें बैंक में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था।

पीड़ित ने कहा कि जिसके एवज में उससे दफ्तर के कर्मियों ने 5 हजार रुपए लिए थे। जब उसे नौकरी नहीं मिली तो वह दोबारा दफ्तर में आया। वहां पर मौजूद स्टाफ मैंबरों ने कहा कि पढ़ाई के मुताबिक इस लाइन में नौकरी नहीं मिल सकती। पीड़ित का आरोप है कि उक्त दफ्तर के कर्मियों ने पैसे लेने के दौरान इस तरह कोई शर्त नहीं रखी थी। लेकिन अब काफी समय बीत जाने के बाद जब उसे नौकरी नहीं मिली तो अब दफ्तर के कर्मियों ने यह कहकर टाल दिया है कि उसे बैकिंग लाइन में नौकरी नहीं मिल सकती है।

जिसके बाद दफ्तर के बाहर भारी हंगामा शुरू हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उक्त दफ्तर की एक महिला ने उसके साथ बदतमीजी की। साहिल ने इस मामले को लेकर बस स्टैंड चौकी की पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं दूसरी ओर जब 9 टू 5 टैक्नॉलाजी के दफ्तर के कर्मियों से बात की गई कि उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो सबूतों के आधार पर उनका पक्ष भी प्रकाशित किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...