जालंधर/वरुण/हर्ष: जिले के होशियारपुर रोड पर स्थित हजारा गांव में 2 लुटेरों ने शाम 5 बजे के करीब कोटक मोहिंद्रा बैंक में वारदात को अंजाम दिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में आप देख सकते है कि 2 लुटेरे बैंक में शाम करीब 5 बजे 2 लुटेरे बैंक के अंदर आते है और आते ही कैश काउंटर पर बैठी लड़की के पास जाता है और कैश इकट्ठा करना शुरू कर देता है। वहीं दूसरा लड़का रिवाल्वर हाथ में लेकर वहां पर खड़ा हो जाता है।
सूत्रों के अनुसार दहशत फैलाने के लिए लुटेरों ने हवाई फायरिंग भी की है। बताया जा रहा है कैश काऊंटर से लुटेरे करीब 9 लाख रुपए की नकदी उड़ाकर फरार हो गए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बैंक कर्मियों का कहना है कि इस घटना दौरान बैंक तथा इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।