Amritsarजालंधरः ठग ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 महिलाओं सहित 8...

जालंधरः ठग ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 महिलाओं सहित 8 गिरफ्तार, 18 के खिलाफ FIR दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः ठग ट्रैवल एजेटों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 18 ट्रैवल एजेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, अरब देशों में पंजाब की महिलाओं की खरीद-फरोख्त के मामले में यह कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार 8 लोगों में से 7 महिलाएं शामिल हैं। एक मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ओमान से लौटी महिलाओं द्वारा एजेंटों के खिलाफ 18 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें गिरफ्तार की गई 7 महिलाएं ग्रामीण इलाकों में सक्रिय थीं। पंजाब पुलिस ओमान में महिलाओं की तस्करी में क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल की जांच कर रही है।

पुलिस अब महिलाओं के तस्करी के इस मामले में खरीद-फरोख्त के लिए क्रिप्टोकरेंसी के उपयोग की जांच कर रही है। यह एफआईआर बठिंडा, नवांशहर और मोगा में एक-एक, लुधियाना, जालंधर और तरनतारन में दो-दो, होशियारपुर में 4 और फिरोजपुर में 5 शामिल हैं। आठ गिरफ्तारियों में से बठिंडा और जालंधर में दो-दो और फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना और नवांशहर में एक-एक गिरफ्तारी हुई है. बठिंडा में गिरफ्तार एक शख्स को छोड़कर बाकी सभी गिरफ्तार महिला एजेंट हैं। जांच के लिए नोडल अधिकारी आईजी कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि कई महिला एजेंट जो पहले घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थीं, को अन्य एजेंटों ने कमीशन के आधार पर महिलाओं की भर्ती करने के लिए कहा था। इस व्यापार में शामिल लोगों की संख्या बहुत अधिक है।

पुलिस को अंदेशा है कि महिलाओं को खरीदने और बेचने के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल किया गया होगा, हालांकि अभी तक की जांच में क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन की बात आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। फिरोजपुर के एसपी और एसआईटी प्रमुख रणधीर कुमार के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल सामने नहीं आया है, लेकिन इससे इनकार नहीं किया जा सकता। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि तस्कर रिकॉर्ड को मिटाने के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि पैसे के आदान-प्रदान की मात्रा बहुत बड़ी है।

फरार एजेंटों को ट्रैक करने के लिए पुलिस हैदराबाद और दिल्ली पहुंच गई है। इनमें से कई महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उन पर भारत लौटने के लिए दुबई और ओमान में एजेंटों को 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये देने का दबाव डाला गया था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन घटनाओं के पीछे कोई साठगांठ काम कर रही थी। ओमान महिला तस्करी मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल के प्रमुख फिरोजपुर के एक बड़े पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि अब तक ओमान से 24 महिलाओं को बचाया गया है और वे सुरक्षित भारत लौट आई हैं। पंजाब भर में दर्ज 18 एफआईआर में 8 गिरफ्तारियां की गई हैं। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...