Himachalपंजाबः जेठ ने किया दुष्कर्म, पति और सास को शिकायत करने पर...

पंजाबः जेठ ने किया दुष्कर्म, पति और सास को शिकायत करने पर महिला के उड़े होश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः जिले में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। एक विवाहिता के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म किया। आहत विवाहिता ने अपने पति और सास को इस बारे में शिकायत दी। इसके बाद पति ने जो जवाब दिया उसे सुनकर महिला दंग रह गई। अब पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने पीड़िता के पति और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला फिरोजपुर के गुरुहरसहाय के एक गांव का है। केस दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस को दिए बयान में फिरोजपुर की एक पीड़िता ने कहा कि उसका जेठ उसके साथ दुष्कर्म करता है।

जब उसने अपने पति और सास को इस बारे में बताया तो पति ने कहा कि यदि तुझे घर पर रहना है तो हम दोनों के साथ ही संबंध बनाने पड़ेंगे। इससे वह दंग रह गई। वहीं पति के जवाब से उसके जेठ की हिम्मत और बढ़ गई और उसने लगातार 7 बार उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया और बाहर किसी से बातचीत करने नहीं दी। इस बारे में उसने अपनी मां को भी बताने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उसे मायके वालों से भी बातचीत नहीं करने दी। किसी तरह मौका मिलते ही पीड़िता ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...