Himachalरक्तदान शिविर एवं भंडारे का आयोजन

रक्तदान शिविर एवं भंडारे का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया 
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आते अम्बेहडा चौक में स्थित नेहरू युवा केंद्र के प्रांगण में सोमवार को मानव सेवा समिति खुरवाईं ने रक्तदान शिविर व भंडारे का आयोजन किया। रक्तदान जैसे महान कार्य अम्बेहडा गांव सहित संपूर्ण जिले से महिला, पुरुषों ,युवाओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। शिविर का शुभारंभ उद्योगपति महालक्ष्मी इंडस्ट्री एवं समाजसेवी योगराज जोगी एवं उनकी धर्मपत्नी बीडीसी सदस्य अम्बेहडा सुषमा कुमारी ने किया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद उपाध्यक्ष केपी शर्मा  ने की।
रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मानव सेवा समिति खुरवाई के अध्यक्ष शिवकुमार व रामप्रसाद ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवन दान दे सकता है। इसलिए युवाओं को स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए।
वहीं शिविर के आयोजक समाजसेवी योगराज जोगी ने कहा कि किसी के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान करना सबसे महत्वपूर्ण दान है। इसलिए समय-समय पर सभी को रक्तदान करना चाहिए ।दान किए गए रक्त से कई लोगों की जिंदगी बच सकती है।
इस अवसर पर उपस्थित डॉक्टर अजय कौशल ने बताया कि रक्तदान शिविर के माध्यम से हम प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष रूप से जिंदगी को बचाने का काम करते हैं। रक्तदान के फायदे और मानवता के लिए इसकी आवश्यकता के विषय में अधिक से अधिक लोग जागरूक हो इसके लिए रक्तदान शिविरों का आयोजन होना चाहिए। अम्बेहडा में आयोजित शिविर में दूध, मैंगो शेक, ठंडे पानी की छबील एवं भंडारे में सैकड़ों लोगों ने भोजन किया।
इस अवसर पर दी सहकारी सभाएं कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष केपी शर्मा,आचार्य रमेश शास्त्री, स्थानीय पंचायत प्रधान अंजू कुमारी ,उप प्रधान सतीश कुमार, सीनियर लैब टेक्नीशियन ऊना नीलम कुमारी, लैब टेक्नीशियन कंचन नीरज कुमार, सतपाल, मनोहर, बीपीओ गिरधारीलाल, राजेश, सुभाष,रीता देवी, रामपाल, देशराज ,रतन चंद, रेखा, पंडित किशोरी लाल सहित अनेकों ने सहयोग किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...