Amritsarजालंधरः सांसद सुशील रिंकू को बदनाम करने के लिए "हैरी बल्ल" ने...

जालंधरः सांसद सुशील रिंकू को बदनाम करने के लिए “हैरी बल्ल” ने रची यह साजिश ? 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बाबू लाभ सिंह नहर पर लगाया बड़ा फ्लैक्स बोर्ड 

कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह तक पहुंचा मामला..

जालंधर/अनिल वर्माः शहर में टैक्स चोर अक्सर सत्तापक्ष के नेताओं की नजदीकियों का गल्त फायदा उठाकर सरकार का हर साल लाखों करोड़ों रुपयों चोरी करते हैं। जिनके खिलाफ प्रशासनिक अधिकारी भी कारवाई करने से कई बार कतराते हैं। ऐसा ही एक मामला बाबू लाभ सिंह नगर की नहर के समीप देखने को मिला। जहां बाहर सांसद सुशील रिंकू की तस्वीर लगाकर बड़ा फ्लैक्स लगाया गया है। जिसके अंदर बेसमैंट सहित दो मंजिला बड़े शौरूम की कंस्ट्रक्शन चल रही है। इसका कारोबारी नक्शा नगर निगम से पास नहीं है। मगर सत्तापक्ष के सांसद सुशील रिंकू से नजदिकियों का फायदा उठा कर कारोबारी सरेआम सरकार का खजाना चोरी कर रहा है। इस मामले में जनहित सोसायटी की ओर से नगर निगम कमिशनर अभिजीत कपलिश की लापरवाही के खिलाफ भी कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह के पास शिकायत पहुंची है। जिसमें जिक्र किया गया है कि कमिशनर का रवैया बेहत लापरवाह किस्म का है और उनके कार्यकाल दौरान जालंधर नगर निगम में भ्रष्टाचार काफी बड़ा है। 

यही नहीं शहर में जिन अवैध बिल्डिंगों को पूर्व कमिशनर दविंदर सिंह, पूर्व कमिशनर करनेश शर्मा के कार्यकाल दौरान सील किया गया था उनकी सीले सरेआम टूट रही हैं और वहां सरेआम दोबारा अवैध कंस्ट्रक्शन का काम चालू है जिसमें सबसे अधिक सैंट्रल हल्का है जहां प्रताप बाग के नजदीक 4 दुकानों की सील दो महीने पहले तोड़कर वहां सैनिटरी का कारोबार शुरु कर दिया गया। दूसरी मंडी फैंटनगंज सैंट सोल्जर स्कूल के सामने, तीसरी जिंदल कारपोरेशन की अवैध बिल्डिंग, तीसरी जगराता चौंक से पुराने डाकखाने की ओर जाते कोर्नर वाली रिहाय़शी बिल्डिंग है। विभिन्न मामलों में कमिशनर के पास कई शिकायतें पहुंची मगर उन्होने लापरवाही का सबूत पेश करते किसी के भी खिलाफ कानूनी कारवाई नहीं की जिससे नगर निगम की साख को भी बट्टा लग रहा है।

बिल्डिंग विभाग अतिरिक्त कमिशनर शिखा भगत के पास है। मिली जानकारी अनुसार नगर निगम में केवल इसी विभाग की कार्यशैली के खिलाफ दो हजार से शिकायतें लंबित हैं जिसे कागजों में निपटाया जा रहा है  मगर हकीकत में कोई भी अधिकारी फील्ड में काम करता नजर नहीं आता। सूत्रों अनुसार आगामी होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले जालन्धर नगर निगम के कई आलाधिकारियों के खिलाफ सरकार कानूनी एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। इस मामले में कमिशनर अभिजीत कपलिश से संपर्क नहीं हो पाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...