Amritsarजालंधरः मंत्री का PA बन ऑफर देने का मामला गरमाया, अब महिला...

जालंधरः मंत्री का PA बन ऑफर देने का मामला गरमाया, अब महिला नेत्री को मिल रही धमकी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः पंजाब के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत भुल्लर का पीए बनकर महिला नेत्री को चेयरमैन के पद का लालच देने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। भले ही उक्त नार्थ से आप नेता के करीबी ने फोन पर महिला नेत्री से माफी मांगकर मामले को खत्म करने के लिए कहा था। जिसकी ऑडियो भी सामने आई थी। वहीं अब इसी मामले को लेकर महिला नेत्री ने आरोप लगाया है कि अब उसे इस मामले में धमकी मिल रही है। एनकाउंटर न्यूज को जानकारी देते हुए महिला नेत्री ने कहा कि उसके मोबाइल में मौजूद उक्त सबूत भी मिटा दिए गए है। 

हालांकि इस मामले में महिला ने किसी पुलिस अधिकारी का नाम लेने से गुरेज किया है। लेकिन उनका कहना है कि मैंने आखिरी बार एक ही पुलिस अधिकारी को अपना फोन पकड़ाया था। उसके बाद उन्होंने जब अपना फोन चैक किया तो उसमें रिकार्ड डिलीट हो चुका था। वहीं महिला नेत्री ने कहा कि वह उक्त व्यक्ति का नाम नहीं लेना चाहती उसे उक्त व्यक्ति ने फोन करके धमकी भी दी है। उक्त मामले को लेकर महिला नेत्री ने एसीपी से बात की। महिला का कहना है कि उन्होंने कहा कि वह काम में व्यस्त है उनके पास समय नहीं है। महिला का कहना है कि अगर थाना 2 के पुलिस अधिकारी नार्थ से आप नेता के करीबी पर पर्चा दर्ज नहीं करते तो वह थाना के बाहर धरना लगाएंगी। महिला का आरोप है कि पुलिस दबाव में है और उसकी शिकायत पर मामला दर्ज नहीं कर रही है। 

बता दें कि इससे पहले आप नेता ने अन्य नेता करमजीत से महिला नेत्री को फोन करवाकर मामला खत्म करने के लिए कहा था। जिसके बाद वह नेता (गुरप्रीत) खुद भी उक्त ऑडियो में सामने आया था। उक्त व्यक्ति नार्थ के नेता का करीबी है। इस दौरान आप नेता ने किसी सुमित का नाम लेकर महिला नेत्री से वायरल ऑडियो में बात कर रहा है। महिला नेत्री ने उससे जब पूछा कि लालजीत सिंह भुल्लर का पीए बनकर जो बात की है, उसके बारे में बताए कि उसने किसके कहने पर उससे यह लालच दिया गया और उससे यह थ्रेड कॉल की गई।

हालांकि उक्त नेता बॉबी चाचा का नाम भी लेता है और कहता कि उन्होंने कहा कि महिला नेत्री से परमिशन ले आओ, लेकिन महिला नेत्री ने कहा कि तुम्हें पता है कि तुमने मुझे फोन पर क्या कहा। इस दौरान उन्होने उससे सच कहने के लिए कहा कि उसने किसके कहने पर फोन किया था। महिला नेत्री ने उसे कहा कि जिसके कहने पर यह काम किया मेरे पास उसकी रिकॉर्डिंग भी आ गई है। लेकिन वह चाहती है कि वह खुद बता दें कि किसके कहने पर उसने मुझे थ्रेड कॉल की। नार्थ के आप नेता का करीबी अब फोन पर महिला नेत्री से माफी मांग रहा है। महिला नेत्री ने कहा कि उसके पास सारे प्रूफ है, लेकिन अगर वह खुद सारी बात बता दें कि किसने कहने पर उसे थ्रेड कॉल की गई थी तो वह अभी बात को यहीं पर खत्म कर देगी। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...