Himachalऊना: 56 पात्र महिलाओं को बचत भवन ऊना में राशन वितरित किया...

ऊना: 56 पात्र महिलाओं को बचत भवन ऊना में राशन वितरित किया जाएगा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष परिषद अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत वर्ष 2023-24 के लिए जिला ऊना की 56 पात्र महिलाओं को 28 मई रविवार को बचत भवन ऊना में राशन वितरित किया जाएगा। यह जानकारी हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर व हिमोत्कर्ष अमोदिनी सेवा प्रकल्प प्रभारी एवं परिषद के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज बतौर मुख्य अतिथि शिरकत आशीर्वाद देंगे। वहीं एसडीएम ऊना विश्व मोहन चौहान विशिष्ट अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प वर्ष 2013 में शुरु किया गया था। 10 वर्षो में 575 पात्र विधवा महिलाओं को 40 लाख रुपए का राशन वितरित किया जा चुका है। पिछले वित्तिय वर्ष में 61 महिलाओं को यह सुविधा प्रदान की गई थी। उन्होंने बताया कि नए सत्र 2023-24 के लिए 56 महिलाओं को चुना गया हंै। इन महिलाओं को अप्रैल 2023 से लेकर मार्च 2024 तक हर महीने सहायता के रुप में राशन वितरित किया जाएगा। हिमोत्कर्ष पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकल्प में परिषद के सदस्यों के साथ-साथ जिला के दानवीर लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। 
नंगड़ा गांव से पिंकी कुमारी, दुलैहड़ से अनीता रानी, टक्का से मधु बाला, नैहरी नौरंगा से कमलेश कुमारी, अंबोटा से संतोष कुमारी, डूहल बगबाला से मधु बाला, चौकीमन्यार से अनीता, मल्लूवाल से सीमा देवी, झलेड़ा से सुनीता देवी, कांगड़ से माया देवी, नंगल संलागड़ी से आदर्श बाला, हरोली से ज्योति देवी, चतेहर से सुषमा कुमारी, जखेड़ा से निर्मला देवी, बडैहर से दीपिका, मवा कोहला से पुष्पा देवी, वार्ड नंबर आठ ऊना से कुसुम रानी, झलेड़ा से केसरी देवी, रामपुर से लक्ष्मी देवी, वार्ड नंबर आठ ऊना से सरिता कुमारी, हीरा नगर से अनीता कुमारी, नगनोली से मीना देवी, ईसपुर से ब्यासा देवी, मवा कोहला से रामप्यारी, समनाल से अंजना कुमारी, ईसपुर से उषा देवी, चतेहर से सोनू देवी, मवा सिंधिया से दलजीत कौर, ईसपुर से अनु बाला, पंजावर से अमरजीत कौर, सुनेहरा से लक्ष्मी देवी, नांगरान उप्परला से उपमा शर्मा, सुनेहरा से सुमन देवी, ईसपुर से उर्मिला देवी, ईसपुर से गुरप्रीत कौर, हीरा नगर से अनीता ठाकुर, ठठल से शंकुतला देवी, देहलां से बख्शो देवी, ईसपुर से अंजना कुमारी, कुठार कलां से सोमा देवी, धुसाड़ा से पिंकी देवी, अपर बसाल से जीवन ज्योति, पंजावर से सुनीता कुमारी, हरोट से सागरी देवी, कांगड़ से नीलम देवी, हलेड़ा से हरप्रीत कौर, अपर बसाल से आशा, बहडाला से बलविंद्र कौर, लोअर बसाल से रीना देवी, घालुवाल से संदेश कुमारी, हलेड़ा से बलबीर देवी, संतोषगढ़ वार्ड आठ से इंदु बाला, सासन से सुमन, सासन से कुसवा देवी, जनकौर से आशा देवी व वार्ड पांच पुलवाला बाजार ऊना से रीमा रानी शामिल हैं। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...