Amritsarजालंधरः लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा पार्टी में नहीं थम रही तकरार,...

जालंधरः लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा पार्टी में नहीं थम रही तकरार, जानें मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव भले ही खत्म हो गए है। लेकिन भाजपा को इस दौरान मिली हार के बाद वेस्ट हलके में भाजपा पार्टी में तकरार थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पार्टी में एक दूसरे पर आरोप लगाए गए थे। इस मामले के बाद आज एक बार फिर से पार्टी में तरकरार सामने आई है। दरअसल, आज सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट शेयर की गई है। यह पोस्ट भाजपा कार्यकर्ता अजय वर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की गई है। इस पोस्ट को विजय सांपला को भी टैग किया गया है।

जिसमें लिखा है कि जालंधर वेस्ट 900 चूहे खाके बिल्ली हज को चली। आगे लिखा है कि बैठक के नाम पर 200 बंदे इकट्ठे कर 66 हजार व ढोल के नाम पर एक हजार रुपए लेने। 2 बसों में 2 बंदे बिठा कर रोड शो में जाने वाले, 100 बंदे बोल 5 बंदे रैली लाकर फेसबुक फोटो वाले नकली नेता की असलियत लिख कर सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी ही पार्टी के एक भाजपा नेता को तथाकथित नेता की संज्ञा देते हुए कई बातें लिखी हैं। अंत में उन्होंने लिखा है कि अगली जानकारी भी जल्दी रंगदारी वसूली की जारी होगी।

बता दें कि इससे पहले वेस्ट हलके से पार्टी के उपप्रधान प्रदीप खुल्लर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लोकसभा उपचुनाव की हार के लिए जिम्मेदार लोगों को इस्तीफा देने के लिए कहा था। खासकर जालंधर वैस्ट में मंडल प्रधान तथा वैस्ट प्रभारी से इस्तीफा मांगा गया। हालांकि सोशल मीडिया पर प्रदीप खुल्लर के द्वारा शेयर की गई पोस्ट के बाद अब उनके खिलाफ भी अभियान तेज हो गया था। खुल्लर की इस सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ कुछ लोगों ने जवाब दिया था। बिना नाम लिखे कहा गया कि कुछ लोग रैली में बसों व ढोल ले जाने के नाम पर पैसे कमाते रहे हैं।

भाजपा उम्मीदवारों के बोर्ड फाड़ने तक का भी इन सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया गया है। सोशल मीडिया पर तो यह भी लिखा गया है कि ”आप” विधायक के विजय यात्रा के दौरान उसके साथ कार पर चढ़ कर लड्डू बांटने वाले लोग भाजपा में काम कर रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि पार्टी के मंडल प्रधान पर झूठा पर्चा दर्ज करवा कर आम आदमी पार्टी को लाभ देने की कोशिश की गई। इस लोकसभा उपचुनाव में भी कांग्रेस तथा ”आप” उम्मीदवारों के परिवारों से बैठके करने का भी आरोप लगाया गया है। पोस्ट में तो बकायदा ”गद्दार” और ”जयचंद” जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है और साथ में बकायदा कहा गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...