Amritsarजालंधरः उपचुनाव हारने पर फिर रोया नीटू शटरां वाला, देखें वीडियो 

जालंधरः उपचुनाव हारने पर फिर रोया नीटू शटरां वाला, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,वरुण/हर्षः उपचुनाव में आप पार्टी ने बड़ी जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। वहीं आज नीटू शटरां वाले ने 4599 वोट पड़े। इससे पहले सुबह आजाद उम्मीदवार नीटू शटरां वाले ने 11 किलो लड्‌डू भी बनवाकर तैयार रखे थे, लेकिन उसके लड्‌डू धरे रह गए। आज एक बार फिर हार के बाद नीटू शटरां वाला फुट-फुट कर रोया। नीटू ने कहा कि आज एक बार फिर उसका दिल लोगों ने तोड़ दिया है। उसे पूरी उम्मीद थी कि वह जीत हासिल करेगा। गौर हो के उपचुनाव प्रचार के दौरान नीटू ने शक्तिमान की ड्रेस पहन जालंधर में प्रचार किया था।

अपने पुराने मोटरसाइकिल की टंकी पर एम्पलीफायर और माइक लगाया, आगे बड़ा सा पुराना स्पीकर लगाकर खुद ही अपना प्रचार किया। चुनाव आयोग ने नीटू को ऑटो रिक्शा चुनाव चिन्ह दिया था। अपनी कॉमेडी लेकर चर्चा में रहने वाला नीटू शटरांवाला हर बार चुनाव में खड़ा होता है और हर बार जमानत गंवाकर बुरी तरह हारता है। लेकिन फिर भी चाहे नगर निगम का चुनाव हो या फिर विधानसभा या लोकसभा का चुनाव, सभी में अपनी नॉमिनेशन फाइल करता है।

नीटू शटरांवाला असल में जालंधर का लोहे का एक कारीगर है। लगभग पांच साल पहले वह गणतंत्र दिवस पर बमनुमा एक संदिग्ध चीज हाथ लगने के बाद चर्चा में आया था। अब शहर का शायद ही कोई कोना-कोई दीवार होगी, जहां कहीं नीटू शटरां वाला लिखा न मिल जाए। नीटू शटरांवाला मई 2019 में लोकसभा चुनाव में जालंधर सीट से आजाद उम्मीदवार था। 23 मई को काउंटिंग हो रही थी तो ठीक शाम 4 बजे नीटू सरेआम फूट-फूटकर रो पड़ा। दरअसल, 3 बजकर 45 मिनट तक नीटू के खाते में सिर्फ 840 वोट ही आए थे। नीटू ने कहा था, ‘उसके मोहल्ले के लोगों ने माता चिंतपूर्णी की कसम खाकर इन्हें वोट करने की बात कही थी। इसके अलावा इसके खुद के परिवार के 9 वोट हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...