Himachalराष्ट्रीय जिला पंचायत एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

राष्ट्रीय जिला पंचायत एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राष्ट्रीय जिला पंचायत एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

पूरे देश मे पंचायती राज विभाग में बने एक संविधान, मांग पत्र भी सौंपा :कृष्ण पाल शर्मा

ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय जिला पंचायत एसोसिएशन ने देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्टेट व राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय जिला पंचायत एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश गोरे पाटिल की अध्यक्षता में भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी से मुलाकात करके बैठक की। ओर अपनी मांगों को माननीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष रखा। राष्ट्रीय जिला पंचायत एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ देश के सभी राज्यों की स्टेट बॉडी व राष्ट्रीय स्तर के सभी सदस्यों ने मुलाकात की है। उन्होंने जल जीवन मिशन जल है तो कल है, तथा देश का किसान अन्नदाता के साथ साथ उर्जादाता भी बने,, इसके लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। और पंचायत जिला बाढ़ स्तर पर विकास के लिए कई सुझाव दिए।

कृष्ण पाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बहुमूल्य सुझावों के लिए आभार प्रकट किया।  कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय जिला पंचायत एसोशिएशन की तरफ से केंद्रीय मंत्री को एक मांग पत्र दिया गया है जिसमें पूरे देश में पंचायती राज संस्थाओं में एक ही संविधान बनाने की मांग रखी है। 
 जिसमें सम्पूर्ण देश के राज्यों में पंचायती राज संस्थाओं में चुनाव समय सीमा निर्धारित की जाए। और चुने हुए पंचायत प्रतिनिधियों का  कार्यकाल निश्चित किया जाए और पूरे देश में पंचायती राज को और ज्यादा सशक्त व सुदृढ़ करने के लिए व्यापक संशोधन किया जाए, ताकि पंचायती राज के प्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीण स्तर तक विकास की गंगा बहाई जा सके। 

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा हमारे मांग पत्र पर गौर करने और पूर्णत: पूरा करने का आश्वासन दिया है। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि माननीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा राष्ट्रीय जिला पंचायत एसोशिएशन के लोगो का लोकार्पण भी हुआ और करीब तीन दर्जन से ज्यादा एसोशिएशन के सदस्यों को नियुक्ति पत्र की दिए गए। इस मौके पर राष्ट्रीय जिला पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश गोरे पाटिल, महिला प्रमुख सरिता गोखरे,  हिमाचल के अध्यक्ष पाल बर्मा व दो दर्जन राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के सदस्य मौजूद रहे।

राष्ट्रीय जिला पंचायत एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने कुटलैहड़ के ऐतिहासिक लठियानी मंदली पुल निर्माण की स्वीकृति व धन मुहैया करवाने पर केंद्रीय मन्त्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट करते हुए जल्द लठियानी मंदली पुल का शिलान्यास करने का निवेदन किया। शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय जिला पंचायत एसोसिएशन समय समय बड़े नेताओं के साथ बैठकें करके अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाती रहेगी। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...