Himachalजरूरतमंद परिवारों के लिए मसीहा बन रही हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स संस्था

जरूरतमंद परिवारों के लिए मसीहा बन रही हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स संस्था

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना की हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स संस्था पिछले पांच वर्षों से गरीव व जरूरतमंद परिवारों के लिए मसीहा बन कर सामने आ रही है।जिला ऊना सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी इस संस्था की टीम सहयोग करने में मदद कर रही है। आपको बता दें कि हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स संस्था ने मई 2019 को काम करना शुरू किया था।इस संस्था के संस्थापक नीरज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआत में कुछ मुश्किलें जरूर आईं परन्तु हमने हौंसला नहीं हारा। हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स टीम सदस्यों ने कोरोना काल में लाकडाऊन के दौरान लोगों के घर घर जाकर जरूरतमंद परिवारों को राशन सहित अन्य खाद्य सामग्री उनके घरों तक पहुंचाने में मदद की।

नीरज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स संस्था द्वारा पिछले पांच वर्षों में अब तक गरीव व जरूरतमंद परिवारों की 100 वेटियों की शादी में मदद तथा 75 गरीव परिवार की वेटियों की पढ़ाई लिखाई का खर्च वहन कर रहे हैं। 55 गरीव परिवार सदस्यों को स्वास्थ्य सहित अन्य सहायता राशि भेंट की जा चुकी है।नीरज ठाकुर ने जिला ऊना के ओर भी युवाओं को हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स संस्था के साथ जुड़ने का आह्वान किया है।

हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स संस्था के संस्थापक नीरज ठाकुर, अध्यक्ष सुमित शर्मा, उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, सचिव रोहित धीमान, कोषाध्यक्ष अनमोल शर्मा सहित अन्य कमेटी सदस्यों में जिला ऊना के अध्यक्ष मनीश भादवा, ज्वाली के ब्लाक अध्यक्ष अनिल कौशल, चिंतपूर्णी के ब्लाक अध्यक्ष नवीन कुमार, कार्यकारी सदस्य अंकित मान,अरूण कुमार,कुश भरमौता, बलविंद्र सिंह सहित अन्य युवा हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स संस्था से जुड़े हुए हैं तथा जरूरतमंद परिवारिक सदस्यों की मदद कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: NRI के बंद घर को बनाया निशाना, 12 तोले सोना और विदेशी करंसी लेकर चोर फरार

गुरदासपुरः जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां कस्बे में चोरी की...

Meharchand Polytechnic College के Principal Dr. Jagroop Singh समेत सभी विभागाध्यक्षों ने जारी किया नया Prospectus

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जांलधर की ओर...

साली से दुष्कर्म की कोशिश, गोली मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

भीलवाड़ाः साली से दुष्कर्म की कोशिश नाकाम रहने पर...

फंदे से लटक रहा था पिता, 7 साल का बेटा बना रहा था वीडियो, शक के दायरे में पत्नी

गुरुग्रामः गुरुग्राम में एक मल्टी नेशनल कंपनी के एसोसिएट...

Punjab News: NRI के बंद घर को बनाया निशाना, 12 तोले सोना और विदेशी करंसी लेकर चोर फरार

गुरदासपुरः जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां कस्बे में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इससे पहले...

Meharchand Polytechnic College के Principal Dr. Jagroop Singh समेत सभी विभागाध्यक्षों ने जारी किया नया Prospectus

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जांलधर की ओर से नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के मौके पर कॉलेज...

साली से दुष्कर्म की कोशिश, गोली मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

भीलवाड़ाः साली से दुष्कर्म की कोशिश नाकाम रहने पर जीजा ने साली को गोली मारकर हत्या कर दी है।...

फंदे से लटक रहा था पिता, 7 साल का बेटा बना रहा था वीडियो, शक के दायरे में पत्नी

गुरुग्रामः गुरुग्राम में एक मल्टी नेशनल कंपनी के एसोसिएट ऑपरेटर का पत्नी के तलाक मांगने के बाद फंदे पर...