Himachalपंजाबः CM मान की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक खत्म होने के...

पंजाबः CM मान की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक खत्म होने के बाद DGP का आया बयान, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पुलिस अधिकारियों की बैठक खत्म हो गई। इस दौरान उन्होंने पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति के संबंध में विस्तार से चर्चा की। सीएम मान ने ऑपरेशन अमृतपाल के लिए पुलिस की सराहना भी की। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पंजाब पुलिस पूरी तरह सक्षम है। साथ ही पुलिस को और हाईटेक बनाने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान डीजीपी ने कहा कि आईएसआई के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। वहीं डीजीपी ने अमृतपाल सिंह ने सरेंडर करने के मामले को नकारा है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मोरिंडा में हुई बेअदबी को लेकर डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जिस व्यक्ति ने बेअदबी की थी उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में माहौल शांतमयी है। किसी भी शरारती अनंसर को पंजाब का माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा।

बता दें कि ऑपरेशन अमृतपाल में जो पुलिस अधिकारी शामिल थे, वह इस दौरान बैठक में शामिल थे। इस बैठक की अगुवाई सीएम मान ने खुद की। सीएम मान की रिहायश पर यह बैठक हुई। बता दें कि बैठक में आईजी रैंक से लेकर काउंटर इंटेलिजेंस के अधिकारी शामिल थे। बैठक में पंजाब डीजीपी गौरव यादव मौजूद रहे। जिक्रयोग्य है कि पूरे 36 दिन यह ऑपरेशन अमृतपाल चला है। सीएम मान ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि मैं पंजाब के साढ़े तीन करोड़ लोगों को आश्वस्त करता हूं कि पंजाब में अमन शांति है। सीएम ने अमृतपाल का नाम लिए बिना कहा कि मुझे इस मामले की पूरी जानकारी थी। मैं कल पूरी रात नहीं सोया, हर 15 मिनट में मैं अपडेट ले रहा था क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि कोई भी खून खराबा हो। लेकिन पंजाब के लिए मुझे नींद गंवाने का कोई दुख नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पूर्व सरपंच पर पूर्व फौजी ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

मोहाली: हल्का खरड़ के ब्लॉक माजरी के पास गांव...

चेहरे पर आएगा नैचुरल निखार मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें

लाइफस्टाइल: बिजी शैड्यूल के चलते काफी लोग अपनी स्किन...

Punjab News: दुर्गियाना मंदिर का दान पात्र तोड़े जाने का वीडियो वायरल, मैनेजमेंट पर उठे सवाल, देखें वीडियो

अमृतसरः काली सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (हरिद्वार) अमृतसर के...

Punjab News: डिलीवरी बॉय को हथियार दिखाकर लूटा, देखें CCTV

लुधियानाः पॉश इलाके बसंत सिटी में लुटेरों के हौसले...

अब आपको नहीं पड़ेगी बार-बार Charging की जरुरत, इस नई Technology से बढ़ेगा Battery Backup

टेक्नोलॉजी: स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बैटरी...

Punjab News: पूर्व सरपंच पर पूर्व फौजी ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

मोहाली: हल्का खरड़ के ब्लॉक माजरी के पास गांव फतेहपुर सियालवा के अंदर उस दौरान हड़कंप मच गया जब...

चेहरे पर आएगा नैचुरल निखार मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें

लाइफस्टाइल: बिजी शैड्यूल के चलते काफी लोग अपनी स्किन केयर करनी भूल जाती हैं। महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स स्किन को...

Punjab News: दुर्गियाना मंदिर का दान पात्र तोड़े जाने का वीडियो वायरल, मैनेजमेंट पर उठे सवाल, देखें वीडियो

अमृतसरः काली सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (हरिद्वार) अमृतसर के श्रीश्री 1008 जगत गुरु स्वामी अश्नील जी महाराज ने अमृतसर...

Punjab News: डिलीवरी बॉय को हथियार दिखाकर लूटा, देखें CCTV

लुधियानाः पॉश इलाके बसंत सिटी में लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि उन्होंने एक बंद गली में...