Amritsarजालंधर : भाजपा को बड़ा झटका, डॉ प्रदीप राय सहित कई कार्यकर्ता...

जालंधर : भाजपा को बड़ा झटका, डॉ प्रदीप राय सहित कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,वरुण/हर्ष: लोकसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस भाजपा को बड़ा झटका दिया है। वार्ड नंबर 72 से बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं सहित डॉ. प्रदीप सिंह रॉय और उनके सहयोगी कांग्रेस में शामिल हो गए, जिनका पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने स्वागत किया, इस समय उनके साथ विधायक अवतार सिंह जूनियर हेनरी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी और महिंदर केपी सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। राजा वडिंग ने कहा कि मैं पूरे कांग्रेस परिवार की ओर से डॉ. प्रदीप सिंह रॉय और उनकी टीम का पार्टी में स्वागत करता हूं, जिन्होंने सच्चाई की नब्ज को पहचानकर हम पर अपना विश्वास जताया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग दुबारा कांग्रेस के साशन को याद कर रहे है, कांग्रेस ने स्दैव राज्य के हित में काम किया है, आज बात चाहे बीजेपी की हो या आम आदमी पार्टी की ये लोग केवल झूठ और फरेब की राजनीति से लोगों को लुभाते हैं, लेकिन काँठ की हांडी बार-बार नहीं उठती। इस बार जालंधर जिमनी चुनाव में आप व भाजपा के अस्तित्व के भ्रम को भी दूर कर देंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान पंजाब की भोली जनता को धोखा दिया था, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक साल पहले जालंधर को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे जो आज हवा हो गए हैं, पंजाब की माताओं बहनों को एक एक हज़ार रुपए देने की बात की थी, आज सब कुछ भुला दिया गया है।

अध्यक्ष राजा वडिंग ने कहा कि जालंधर उपचुनाव एक निर्णायक चुनाव है, यह चुनाव पंजाब की तकदीर बदल देगा क्योंकि यह सत्ता पक्ष से जवाब लेने का मौका है और जालंधर के समझदार वोटर बदला जरूर लेंगे। इस मौके पर मौजूद नेताओं में जगीर सिंह, सोनू बब्बर, सतनाम सिंह, करनैल सिंह, कौशल सोनी, पंकज, सन्नी जसरा, राकेश भल्ला, राकेश गुप्ता, करण आनंद, धर्मवीर टोनी, अमर सिंह, नगीजी, जसबीर सिंह, संजय, दीपू, कमल आदि मौजूद थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...