Himachalदो अलग-अलग मामलों में चिट्टे सहित पांच काबू

दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे सहित पांच काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

10.61 ग्राम चिट्टा पकड़ा

ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस नशीले पदार्थों के कारोबारियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं इसी कड़ी में दो विभिन्न मामलों में चिट्टे सहित पांच युवकों को पकड़ा गया है। पहले मामले में एसआईयू व पुलिस के संयुक्त अभियान में हरोली क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव पंडोगा में चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान होशियारपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल आया जिस पर तीन युवक सवार थे। जो कि पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गए तथा मोटरसाइकिल सहित पीछे मुड़कर भागने की कोशिश करने लगे परंतु पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली गई 5.17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपित युवकों की पहचान राजन सैनी निवासी भदसाली, नवीन जसवाल निवासी सलोह तहसील हरोली जिला ऊना व दलजीत सिंह निवासी गुरु नानक देव नगर लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है।

वहीं दूसरे मामले में दो युवकों को 5. 44 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात पुलिस पार्टी माइनिंग चेकिंग हेतु गश्त पर थी। पंडोगा बाजार में पुलिस पार्टी ने देखा दो लड़के बंद दुकान के बाहर मोटरसाइकिल संख्या (एचपी 55वी-7916) लगाकर बैठे हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर दोनों युवक घबरा गए शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली गई तो 5.44 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपित युवकों की पहचान अमन कुमार(24) निवासी गांव डडोह तहसील गलोड जिला हमीरपुर व संदीप कुमार (33) निवासी गांव व डा टिप्पर तहसील बड़सर जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। डीएसपी हरोली मोहन रावत व थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने चिट्टे का कारोबार करने वाले और चिट्टे का नशा करने वाले व्यक्तियों से अपील की है कि वह सुधर जाएं अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें किसी भी प्रकार का नशा करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...