Himachalपंजाबः खालिस्तान समर्थकों ने सीएम भगवंत मान की बेटी को दी धमकी

पंजाबः खालिस्तान समर्थकों ने सीएम भगवंत मान की बेटी को दी धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह की हरकत की वजह 13 दिनों में पंजाब पुलिस अमृृतपाल तक पहुंच नहीं पाई है तो दूसरी तरफ खालिस्तानी समर्थक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। खालिस्तान समर्थक भारत सरकार का विरोध करते-करते अब अपनों के जान के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं। इस मामले में नई खबर यह है कि अब उन्होंने अपने भारत विरोधी हितों को साधने के लिए राजनेताओं के परिजनों को भी धमकी देने पर उतारू हो गए हैं।

ऐसे ही एक मामले में पटियाला की एक अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि पंजाब के सीएम मान की बेटी सीरत कौर मान को खालिस्तान समर्थकों का फोन आया। फोन करने वालों ने सीएम की बेटी से गाली गलौज की और धमकी दी है। यहां पर इस बात का जिक्र कर दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पूर्व पत्नी इंदरप्रीत कौर ग्रेवाल अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं। उन्होंने अधिवक्ता हरमीत बराड़ की फेसबुक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपने पोस्ट में पूछा है कि क्या बच्चों को धमकाने और गाली देने से खालिस्तान बन जाएगा?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फेसबक पोस्ट में बताया गया है कि सीएम भगवंत मान की बेटी को खालिस्तान समर्थकों से फोन काॅल आए। वे अमेरिका में सीएम मान के बच्चों का घेराव करने और उन्हें परेशान करने की योजना बना रहे थे।  अधिवक्ता हरमीत बराड़ ने लिखा है कि क्या आप बच्चों को डरा धमकाकर और गालियां देकर खालिस्तान हासिल करने जा रहे हैं? ऐसे लोग सिख धर्म पर एक धब्बा हैं। पोस्ट को सभी से साझा करते हुए शेयर करते हुए इंदरप्रीत ने घटना की पुष्टि की और लिखा, धन्यवाद, मैं वास्तव में इसकी सराहना करती हूं। 

मीडिया रिपोर्ट में हरमीत बराड़ के हवाले से ये भी बताया गया है कि मैंने इंदरप्रीत से फोन पर बात की और उन्होंने मुझे बताया कि सीरत को अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों से धमकी भरे फोन कॉल्स आए। वे लोग फोन पर बेहद अपमानजनक तरीके से पेश आए। अमेरिका के एक गुरुद्वारे में कुछ प्रस्ताव भी पारित किया गया है, जिसमें खालिस्तान समर्थकों से पंजाब की स्थिति को लेकर दोनों बच्चों का घेराव करने के लिए कहा गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...