Himachalराहुल गांधी की सदस्या रद्द किया जाना लोकतंत्र की हत्या करना: मुकेश...

राहुल गांधी की सदस्या रद्द किया जाना लोकतंत्र की हत्या करना: मुकेश अग्निहोत्री 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित :  ऊना मुख्यालय पर स्थित एम सी पार्क में हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज तक आज़ाद भारत मे इस प्रकार का कार्य कभी भी नही हुआ। उंन्होने कहा की राहुल गांधी की सांसद से सदस्या को रद्द किए जाने पर इसे लोकतंत्र की हत्या करना बताया। उंन्होने कहा कि  अयोग्यता का यह प्रकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एजेंडा है। अडानी पर राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण ने इन सभी मुद्दों को जन्म दिया गया है। उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी से कुछ सवाल किए जिनका जवाब वह नहीं दे सके, जिसके बाद यह मुद्दा सामने आया।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने  आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि नरेंद्र मोदी व अदानी का आपसी क्या रिश्ता है अदानी के पास 20 हजार करोड़ रुपया कहां से आया ,उंन्होने कहा कि मोदी सरकार देश को लूट रही है ।आज देश में चोर को चोर कहना अपराध हो गया है  और बेगुनाहों को सजा दी जा रही है ।उन्होंने कहा यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है पूरा सरकारी तंत्र इस समय दबाव में चल रहा है ।उन्होंने कहा कि यह तानाशाही के खात्मे की शुरुआत है अब लड़ाई को सही दिशा देने का समय आ गया है ।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की तानाशाही ने देश को बर्वादी की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया है ।जब राहुल गांधी ने अडानी पर प्रधानमंत्री से सवाल पूछे थे उसी समय से इन्होंने साजिश से राहुल गांधी की आवाज दबाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। केंद्र की मोदी सरकार के मंत्रियों ने कई बार राहुल गांधी के खिलाफ गलत आरोप लगाए क्यों मोदी ने अपने मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई नही की। उंन्होने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने का और अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं दिया गया, जो भाजपा सरकार के लोकतंत्र विरोधी और तानाशाह वाले मनोभाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में इससे बड़ा काला धब्बा कोई नहीं। उन्होंने कहा कि आज भारतीय लोकतंत्र मृत घोषित हुआ लोकतंत्र पर संकट के बादल छाए हुए हैं। अग्निहोत्री ने  भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना मोदी सरकार की प्रतिशोध की नीति का उदाहरण है। भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से मोदी सरकार परेशान हो चुकी है नरेंद्र मोदी को लगता है कि राहुल गांधी का मुंह बंद करना होगा क्योंकि अगर उन्हें बोलने दिया गया तो भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में देश की जनता भाजपा और मोदी को करारा जवाब देगी।

उंन्होने  कहा के केंद्र की मोदी सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबरा कर वदले की भावना से कार्यवाही करने की कोशिश करने का प्रयास कर रही है। पहले भी भारत में कई नेताओ पर मानहानि के मुकदमे चले लेकिन आज तक किसी पर ऐसी कार्यवाही नही की गई। यह कार्यवाही लोकतंत्र की हत्या है और फ्रीडम ऑफ स्पीच पर सीधा हमला है,उन्होंने ने कहा  की मोदी सरकार की चेतना मर चुकी है और जो व्यक्ति आम लोगों की बात को उठा रहा है और सरकार की खामियों को सबके सामने उजागर कर रहा है,मोदी सरकार उसको चुप करवाने के गैर लोकतांत्रिक हथकंडे अपना रही है। मीडिया के लोगों और विपक्ष के नेताओ को अपनी बात रखने के लिए जेल भेजा जा रहा है।राहुल गांधी की भी बस यही गलती है कि उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया जनता की समस्याओं पर बात की जिसकी सजा उनको मिल रही है लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस आम लोगो की समस्याओं को उठती रहेगी चाहे कितनी बार जेल जाना पड़े और हमे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है कि राहुल गांधी की सजा पर ऊपरी अदालत रोक लगाए।

इस मौके पर विशेष रूप से प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कुटलैहड़ से विधायक देवेंद्र भुट्टो, गगरेट से विधायक चैतन्य शर्मा, चिंतपूर्णी से विधायक सुदर्शन बबलू, पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ओर पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा, जिला प्रधान कांग्रेस कमेटी रणजीत राणा व सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, ब्लॉकों के अध्य्क्ष जिला व ब्लॉक के पदाधिकारी , फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...