Himachalपंजाबः अमृतपाल सिंह ने गांव में बना रखी थी फायरिंग रेंज, जहां...

पंजाबः अमृतपाल सिंह ने गांव में बना रखी थी फायरिंग रेंज, जहां होती थी हथियारों की ट्रेनिंग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः भगोड़े अमृतपाल के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पंजाब पुलिस के आईजी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अमृतपाल के गनमैन गोरखा बाबा के फोन को खंगाला गया तो हैरान कर देने वाली बात पता चली है। अमृतपाल के गांव जल्लूपुर खेड़ा के पास फायरिंग रेंज बनाकर यह लोग हथियार चलाने की प्रैक्टिस करते थे। हथियारों को खोलने-जोड़ने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। आनंदपुर खालसा फोर्स के होलोग्राम भी बना रखे थे।

वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिल जानकारी अमृतपाल सिंह को लेकर हैरानीजनक खुलासा हुआ है। अमृतपाल एसजीपीसी में एंट्री करने की कोशिश में था। अमृतपाल द्वारा एसजीपीसी इलेक्शन को लेकर प्लानिंग की जा रही थी। वह अमृत संचार के जरिए अपना वोट बैंक तैयार कर रहा था। खालसा वहीर के जरिए नौजवनों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहा था। अमृतपाल नौजवानों को टूल की तरह इस्तेमाल कर रहा था। यह भी खुलासा हुआ है कि उसने खालसा वहीर जैसे और कई बड़े स्तर पर प्रोग्राम करने था ताकि ज्यादा से ज्यादा इकट्ठ उसके साथ जुड़ सके। इसका अंदाजा अजनाला कांड से लगाया जा सकता है कि कैसे थाने के बाहर बड़ा इकट्ठा हुआ था। 

अमृतपाल का हुलिया अभी भी वही है। उसने पगड़ी और चश्मा पहन रखा है। अमृतपाल बिलगा के शेखूवाल के गुरुद्वारे से लाडोवाल गया। वहां नदी पार करने के लिए नाव नहीं मिली तो पुराने पुल को पार कर हार्डीज वर्ल्ड में गया। वहां से ऑटो लेकर कुरुक्षेत्र के शाहाबाद आया। अमृतपाल 19 मार्च की रात को शाहाबाद में बलजीत कौर के घर रुका। महिला उसे ढाई साल से जानती थी। अमृतपाल को शरण देने वाली महिला एसडीएम के रीडर की बहन है। आईजी ने बताया केस में अभी तक 207 लोग पकड़े गए हैं। इनमें 30 आरोपी हार्डकोर क्रिमिनल हैं।

वे अभी हिरासत में हैं और इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। बाकी 177 लोगों के खिलाफ एहतियाति एक्शन लिया गया है। जांच-पड़ताल किए जाने के बाद जो लोग दोषी पाए जाते हैं, उन्हीं के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा, बाकी लोगों से पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा। आईजी ने बताया कि अमृतपाल को लेकर कुछ तस्वीरें हमने शेयर की हैं, अगर किसी को इस बारे कोई सूचना मिलती है तो तुरन्त पुलिस को इसकी जानकारी दें। अमृतपाल किसी भी स्टेट में जा सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पूर्व सरपंच पर पूर्व फौजी ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

मोहाली: हल्का खरड़ के ब्लॉक माजरी के पास गांव...

चेहरे पर आएगा नैचुरल निखार मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें

लाइफस्टाइल: बिजी शैड्यूल के चलते काफी लोग अपनी स्किन...

Punjab News: दुर्गियाना मंदिर का दान पात्र तोड़े जाने का वीडियो वायरल, मैनेजमेंट पर उठे सवाल, देखें वीडियो

अमृतसरः काली सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (हरिद्वार) अमृतसर के...

Punjab News: डिलीवरी बॉय को हथियार दिखाकर लूटा, देखें CCTV

लुधियानाः पॉश इलाके बसंत सिटी में लुटेरों के हौसले...

अब आपको नहीं पड़ेगी बार-बार Charging की जरुरत, इस नई Technology से बढ़ेगा Battery Backup

टेक्नोलॉजी: स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बैटरी...

Punjab News: पूर्व सरपंच पर पूर्व फौजी ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

मोहाली: हल्का खरड़ के ब्लॉक माजरी के पास गांव फतेहपुर सियालवा के अंदर उस दौरान हड़कंप मच गया जब...

चेहरे पर आएगा नैचुरल निखार मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें

लाइफस्टाइल: बिजी शैड्यूल के चलते काफी लोग अपनी स्किन केयर करनी भूल जाती हैं। महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स स्किन को...

Punjab News: दुर्गियाना मंदिर का दान पात्र तोड़े जाने का वीडियो वायरल, मैनेजमेंट पर उठे सवाल, देखें वीडियो

अमृतसरः काली सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (हरिद्वार) अमृतसर के श्रीश्री 1008 जगत गुरु स्वामी अश्नील जी महाराज ने अमृतसर...

Punjab News: डिलीवरी बॉय को हथियार दिखाकर लूटा, देखें CCTV

लुधियानाः पॉश इलाके बसंत सिटी में लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि उन्होंने एक बंद गली में...