Himachalहिमाचल को चिट्टा सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना काबू

हिमाचल को चिट्टा सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

14 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी

कई थानों में वांछित हो सकता है आरोपी, 40 हिमाचली युवकों से है संपर्क

ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस अधीक्षक जिला ऊना अर्जित सेन ठाकुर के मार्गदर्शन तथा उप-पुलिस अधीक्षक हरोली अनिल पटियाल की अगुवाई मे पुलिस थाना हरोली प्रभारी सुनील साख्यान के नेतृत्व मे नशा माफिया पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। हरोली पुलिस ने चौकी पंडोगा के अंतर्गत 27/2/2023 को नाकावंदी के दौरान एक युवक विवेक कुमार निवासी हमीरपुर को 5.56 ग्राम हेरोइन/चिट्टे सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम ने विवेक से पूछताछ करने पर हिमाचल में चिट्टा सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर को पिछले कल लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है । 

मुख्य सप्लायर आरोपी की पहचान गगनदीप (33 वर्ष)पुत्र रमेश चन्द निवासी गली न0 18, रूपनगर थाना माडल टाउन जिला होशियारपुर(पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कल पुलिस ने आरोपी की रिहायश होशियारपुर मे भी दविश दी परंतु कोई खास सफलता हाथ नही लगी । मुख्य सप्लायर गगनदीप जो लंबे समय से हिमाचल के नौजवानों को इस तरह के नशे का व्यापार करके मौत के मुंह मे धकेल रहा था। पुलिस टीम ने फील्ड वर्क, सर्विलांस व मुखविरो से जानकारी प्राप्त करके पहले मुख्य सप्लायर को होशियारपुर से पूछताछ मे शामिल किया। परन्तु गगनदीप पुलिस को गच्चा देता रहा । आरोपी अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म का प्रयोग करके ग्राहकों के सपंर्क में रहता था।

 इलैक्ट्रोनिक माध्यमों से सबूत जुटाकर आखिरकार गगनदीप हरोली पुलिस के हत्थे चढ़ गया । थाना प्रभारी अनिल संख्या ने बताया कि आरोपी पहले भी 52 ग्राम हेरोइन के मुकद्दमे में होशियारपुर जेल में रहा है । अभी तक की पूछताछ में आरोपी लगभग 40 हिमाचली युवकों के साथ संपर्क मे रहना पाया जा रहा है। गगनदीप खुद भी करीब 3 वर्षों से चिटटे की गिरफ्त में है। माननीय अदालत में आरोपी को पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस थाना प्रभारी सुनील साख्यान ने बताया कि हरोली पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति पर काम कर रही है व किसी भी नशा तस्कर को नहीं बक्शा जायेगा ।  गगनदीप पुलिस थाना बडसर मे भी वाछित वताया जा रहा है। वडसर पुलिस भी आरोपी को अपने केस मे ले जाने के लिये सपंर्क में है । उन्होंने आम जनता से अपील की है कि हेरोइन/चिट्टा का नशा मौत को वुलावा है इसलिए आम जनता वढ- चढ कर इस नशे के खिलाफ सामने आये व अभिभावक वच्चों पर लगातार नजर रखें व स्कूल मे भी अध्यापक वर्ग वच्चों को इस नशे के दुषप्रभावों बारे अवगत करवाते रहें ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...