Himachalराजकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में  52 वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका ऊना के सदस्य सरदार अमर जोत सिंह बेदी “बाबा” रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी भाग लेना चाहिए, जिससे उनका बौद्धिक के साथ शारीरिक व मानसिक विकास होगा। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय जीवन किसी भी छात्र के जिंदगी का सुनहरा पल होता है। खेल सभी लोगों को बगैर किसी भेदभाव के आपस में जोड़ती है, इसलिए छात्र खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने बताया कि जल्द ही इंदिरा स्टेडियम में रात्रि खेल के लिए प्रकाश स्तंभ कि सुविधा खिलाड़ियों को मिलने जा रहा है। जल्द ही राज्य का पहला स्पोर्ट्स स्कूल ऊना में खोला जाएगा जिसमें 17 विभिन्न प्रकार के खेलों के खिलाड़ी तैयार होंगे। हिमाचल का सुनहरा भविष्य बनाने में ऊना का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। 

इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। महाविद्यालय की खिलाड़ी सुश्री निकिता शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलवाई। एनसीसी कैडेट्स, रोवर्स रेंजर्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने मार्च पास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय खड्ड के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र शर्मा, पूर्व प्राचार्य डॉ. आर. आर. रोही, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ रवि राज, राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा शिमला के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजकुमार, जिला खेल अधिकारी ऊना चन्द्र मोहन शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

राजकीय महाविद्यालय के मीडिया समन्वयक डॉ. के. के. पाण्डेय ने बताया कि लंबी कूद (पुरुष वर्ग) में विशाल ने सबसे लंबी छलांग लगाकर प्रथम स्थान पर रहे, दूसरे स्थान पर विशाल सिंह तथा तीसरे स्थान पर पुनीत रहे। इस लंबी कूद प्रतियोगिता में कुल 10   खिलाड़ियों ने भाग लिया था। डिस्कस थ्रो (पुरुष वर्ग) में अनिल कुमार प्रथम स्थान पर, हर्षदीप दूसरे तथा जतिन तीसरे स्थान पर रहे। 

100 मीटर रेस (पुरुष वर्ग) सुरज प्रथम स्थान, कार्तिक दूसरे स्थान तथा पीयूष जाकटा तीसरे स्थान पर रहे। 
200 मीटर रेस (पुरुष वर्ग) पीयूष जाकटा प्रथम स्थान, अभिषेक दूसरे स्थान तथा कर्तव्य तीसरे स्थान पर रहे। 
400 मीटर रेस (पुरुष वर्ग) अभिषेक चंदेल प्रथम, विकास चौहान दूसरे स्थान तथा अनमोल ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। 
800 मीटर (पुरुष वर्ग) रेस में हितेश प्रथम स्थान, हरप्रीत कुमार दूसरे तथा अंकित शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
1500 मीटर रेस (पुरुष वर्ग) हरप्रीत कुमार प्रथम स्थान, चेतन कुमार दूसरे स्थान तथा लवप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 
शाटपुट (पुरुष वर्ग) अनिल प्रथम, दुष्यन्त द्वितीय तथा अक्षय कुमार तीसरे स्थान पर रहे।  जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में जतिन प्रथम स्थान, विशाल दूसरे स्थान पर तथा अनिल तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद (पुरुष वर्ग) में दिशांत ने सबसे ऊंची कूद लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, पीयूष द्वितीय तथा कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे।  डिस्कस थ्रो (महिला वर्ग) सुश्री सुजाता स्थान, सुश्री बेबी कुमारी दूसरे स्थान तथा सुश्री कल्पना तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद (महिला वर्ग) सुश्री निशा देवी प्रथम स्थान पर, सुश्री बेबी कुमारी दूसरे स्थान पर तथा सुश्री शीला गोस्वामी तीसरे स्थान पर रहीं। जेवलिन थ्रो (महिला) सुश्री बेबी कुमारी प्रथम, सुश्री कल्पना दूसरे स्थान पर तथा सुश्री सुजाता तीसरे स्थान पर रही। शाटपुट (महिला वर्ग) में सुश्री सुजाता प्रथम स्थान पर, दूसरे स्थान पर सुश्री बेबी कुमारी तथा सुश्री कल्पना तीसरे स्थान पर रहीं।

100 मीटर रेस (महिला वर्ग) सुश्री मृदुला ठाकुर प्रथम, सुश्री शिल्पा गोस्वामी दूसरे स्थान तथा सुश्री सीमा तीसरे स्थान पर रहीं।
200 मीटर रेस सुश्री मृदुला ठाकुर प्रथम, सुश्री सीमा दूसरे स्थान पर तथा सुश्री दामिनी तीसरे स्थान पर रहीं। 
400 मीटर रेस में सुश्री मृदुला ठाकुर प्रथम स्थान, सुश्री निशा दूसरे तथा सुश्री काजल कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।
800 मीटर रेस में सुश्री निशा प्रथम स्थान, सुश्री मृदुला ठाकुर दूसरे तथा सुश्री बेबी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।
ऊंची कूद (महिला वर्ग) सुश्री कोमल प्रथम स्थान पर, सुश्री निशान दूसरे स्थान पर रहीं तथा तीसरे स्थान पर सुश्री रितिका रहीं। इस 52 वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी अनिल कुमार तथा सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी सुश्री मृदुला ठाकुर को घोषित किया गया। इस मौके पर शैक्षिक वर्ग के महिला प्राध्यापकों के लिए म्यूज़िकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला प्राध्यापकों ने भाग लिया। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ विनोद कुमार धांगड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...