Himachalप्रशासन की बड़ी कार्रवाईः 3 वीजा एवं कंसल्टेंट फर्म के लाइसेंस किए...

प्रशासन की बड़ी कार्रवाईः 3 वीजा एवं कंसल्टेंट फर्म के लाइसेंस किए रद्द 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः जिले की अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमनिंदर कौर बराड़ ने नियमों की उल्लंघना करने के मामले में 3 वीजा एवं कंसल्टेंट फर्म्स के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट, 2012 की धारा 6(1)(G) के तहत रद किए गए हैं। बताया गया है कि वीआईपी रोड, जीरकपुर में सावित्री हाइट्स-2 के पास बने इन एंड आउट ट्रैवल्स को ट्रैवल एजेंसी के काम के लिए लाइसेंस जारी किया गया था। इसकी समयावधि 21 मार्च, 2021 तक थी। इसका समय पूरा होने पर जारी नोटिस के बावजूद लाइसेंसधारक ने इसे आगे जारी रखने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में तुरंत प्रभाव से इस एजेंसी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया।

इसी तरह मोहाली फेज 11 में सुखानंद वीजा कंसल्टेंट को भी कंसल्टेंसी के लिए लाइसेंस जारी किया गया था। इसकी समयावधि 15 अक्तूबर, 2022 तक थी। बताया गया कि 26 जून, 2022 को लाइसेंसी के दफ्तर में एक्ट/नियमों के तहत क्लाइंट्स की जानकारी, वसूली गई रकम और प्रदान की गई सेवाओं की जानकारी मांगी गई थी। वहीं इसके सेमिनार और विज्ञापनों की भी जानकारी मांगी गई थी। फर्म की तरफ से कोई काम न किए जाने पर इसका लाइसेंस भी रद किया गया है।

इनके अलावा मोहाली फेज 3बी 2 में फ्लाईवे ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड को भी कंसल्टेंसी के लिए लाइसेंस जारी हुआ था। इसकी समयावधि 17 अगस्त, 2022 तक थी। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने एक साल से अपना काम बंद किया हुआ था। वहीं लाइसेंस की समयावधि भी खत्म हो चुकी है। ऐसे में इस फर्म का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...