Himachalपंजाबः सुखजिंदर रंधावा ने कैप्टन अमरेद्र सिंह को किया ये चैलेंज

पंजाबः सुखजिंदर रंधावा ने कैप्टन अमरेद्र सिंह को किया ये चैलेंज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में अपनी यात्रा के आखिरी दिन पठानकोट में जनसभा की। इस यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सहित कई सीनियर नेता शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि 3 काले कानून से जो किसानों के साथ हुआ, वही अग्निवीर योजना से जवानों के साथ किया है। भाजपा की कोशिश है कि लोगों को डराकर उनकी तपस्या का फल 2-3 अरबपतियों को दिया जाए। डर का माहौल बनाकर नफरत फैलाई जा रही है। मीडिया में हर वक्त नरेंद्र मोदी का चेहरा दिखता है। गलत जीएसटी, नोटबंदी, किसान को खाद की समस्या मीडिया में नहीं दिखती।

वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिदंर रंधावा ने मीडिया से बातचीत दौरान पूर्व सीएम कैप्टन अमरेद्र सिंह को चुनाव लड़ने के लिए चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेद्र सिंह पटियाला से लोकसभा चुनाव जीत कर दिखाएं। कैप्टन की ज़मानत ज़बत होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कैप्टन को आज तक जो कुछ मिला वह कांग्रेस के कारण ही मिला है। रंधावा ने कहा कैप्टन ने जब कांग्रेस छोड़ी उनकी जमानत जब्त हुई है और आगे भी उनकी जमानत जब्त होगी। इसके साथ ही उन्होंने कैप्टन की पत्नी परनीत कौर को कांग्रेस से निकालने की बात कही है।

रंधावा ने कहा कि राहुल गांधी आज इसी मंच से परनीत कौर को पार्टी से निकालने की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि जब कैप्टन भाजपा में गए हैं तो उनकी पत्नी को कांग्रेस में क्यों रखा है। रंधावा ने कहा कि कैप्टन परिवार पहले मुगलों का गुलाम था और उनकी झोली उठाता था। यह एक परिवार ही महाराजा रणजीत सिंह के साथ मिलकर नहीं चला, नहीं तो भारत का इतिहास आज कुछ ओर होता। उन्होंने कैप्टन परिवार का नाम पंजाब में गद्दारी में नंबर-1 पर लिखा जाता है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के समय भी यह परिवार अंग्रेजों का पिट्‌ठू बनकर चला।

वहीं पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने राहुल गांधी को क्रांतिकारी लीडर बताया। उन्होंने कहा कि वह प्यार बांटते हैं। वह तपस्वी हैं और संत का रूप हैं। कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने यात्रा को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन का भी जिक्र किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...