Himachalपंजाब में इस दिन से ओलावृष्टि के आसार, मौसम विभाग की चेतावनी

पंजाब में इस दिन से ओलावृष्टि के आसार, मौसम विभाग की चेतावनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से लोगों को वीरवार से राहत मिलने की उम्मीद है लेकिन आगामी 21 से 25 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इससे पूरे उत्तर भारत समेत पंजाब और हरियाणा में शीतलहर के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है।  हालांकि चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में इन दिनों दोपहर को गुनगुनी धूप खिल रही है लेकिन रात होते ही कई शहरों का तापमान शून्य से नीचे जा रहा है।

बठिंडा, फरीदकोट और हिसार में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 25 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की संभावना है। इस दौरान 22 से 25 जनवरी को पंजाब के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में 23 से 24 जनवरी को हल्की ओलावृष्टि की भी आशंका है। वहीं, इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

इधर, मंगलवार को कड़ाके की ठंड ने अमृतसर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पटियाला, पठानकोट, गुरदासपुर, मोगा और मोहाली भी कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 2, 2.9, 2.8, 0.8 और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के हिसार में कड़ाके की ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सिरसा में भी शीत लहर के चलते न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और अंबाला में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां रात का तापमान क्रमश: 2.3, 1.5, 1.8, 2.6 और 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...