Amritsarजालंधरः भारत जोड़ो यात्रा के कारण ये रास्त होंगे बंद, जानें रूट...

जालंधरः भारत जोड़ो यात्रा के कारण ये रास्त होंगे बंद, जानें रूट प्लान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुण: देशभर में कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ये यात्रा 17 जनवरी को जालंधर से निकलेगी। जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने जाम की समस्या को सुलझाने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली है। इस दौरान सारी फोर्स के रैली रूट पर तैनात रहने के साथ शहर का यातायात पीसीआर द्वारा कंट्रोल करने की प्लानिंग भी की गई है। बताया जा रहा है कि रैली दौरान परागपुर से नूरपुर तक के सभी कट बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ बड़े कटों पर भी ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी देगी। इसके इलावा रैली निकलने वाले रास्तों पर 44 प्वाइंट से ट्रैफिक को डायवर्ट करने योजना भी बन गई है।

जानकारी के अनुसार, रैली परागपुर पहुंचने पर उसे जालंधर पुलिस हैंडल करेगी। रैली दौरान राहगीरों के वाहन घुसने पर मनाही होगी। इसके कारण परागपुर, बीएसएफ चौक, बीएमसी चौक, नामदेव चौक, जीपीओ चौक, शास्त्री मार्कीट चौक, मदन फ्लोर मिल चौक, रेलवे स्टेशन, दोमोरिया पुल, किशनपुरा चौक, दोआबा चौक, पठानकोट चौक, रेरू पिंड चौक और नूरपुर में सभी छोटे बड़े कट और रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। जिन रास्तों से रैली गुजरेगी उन रूट से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा ताकि शहर का जाम एक साथ इकट्ठा ना हो जाए।

हालांकि यातायात को सही तरीके से चलाने के लिए पीसीआर टीमों को नियुक्त किया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी अभी भी भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी बैठकों में प्लानिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस को 4 सैक्टर्स में बांट कर अलग-अलग इलाके चुन लिए जाएंगे। ऐसे में जब यात्रा सैक्टर 1 से निकलकर 2 सैक्टर के इलाकों में पहुंचेगी तो उस समय सैक्टर 1 की ट्रैफिक टीम सैक्टर 3 पर तैनात हो जाएगी। इसी तरह जब यात्रा 2 सैक्टर से 3 में जाएगी तो सैक्टर 2 की सारी ट्रैफिक टीम सैक्टर 4 में पहुंच जाएगी। इससे सभी सैक्टर भारत जोड़ो यात्रा के यात्रियों को खाली मिलेंगे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...