Himachalपार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा होगा मान सम्मान: भुट्टो

पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा होगा मान सम्मान: भुट्टो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मौकापरस्त लोगों से सावधान रहें पार्टी पदाधिकारी

ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के नवनिर्वाचित विधायक देवेंद्र भुट्टो ने साफ तौर पर कहा है क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान किया जाएगा। मौकापरस्त लोगों से भी पार्टी पदाधिकारियों को सावधान रहना होगा। ऐसे लोग सक्रिय होने के कारण पार्टी से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं की भावनाएं भी आहत होती हैं। इसलिए पार्टी के वफादार साथियों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। देवेंद्र भुट्टो बुधवार को डेरा बाबा रुद्रु नारी बसाल में उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में हिस्सा ले रहे थे। जीत के बाद पहली दफा इस क्षेत्र में पहुंचे कांग्रेस विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि उनका पहला उद्देश्य गांव और गरीब की सेवा करना हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले 22 वर्षों से गरीबों की भलाई के लिए सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं और यही क्रम निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मेरी जीत में समाज के हर वर्ग का बराबर योगदान रहा है, इसलिए मेरे लिए हर व्यक्ति एक समान है। समानता के साथ जनता के कार्य किए जायेंगे। कोई भेदभाव किसी के साथ नही होगा। उन्होंने अपने युवा साथियों और महिला संगठनों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने पार्टी के लिए दिन रात मेहनत की। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने काम के लिए सीधे उनसे मिले, वह हर पल जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। 
देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलेहड़ में 32 वर्षों का भाजपा का दुर्ग पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिलकर ध्वस्त किया है, पार्टी के कार्यकर्ता मेरी संजीवनी बूटी हैं जिनकी अथक मेहनत और लग्न से यहां कुटलेहड़ में कांग्रेस को प्रचंड सफलता मिली है। उन्होंने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे कई बूथ हैं यहां पर मैं समय के अभाव के कारण बोट मांगने नही जा पाया। लेकिन वहां की जनता ने मुझे भरपूर सहयोग देकर कांग्रेस पार्टी की प्रचंड विजय निश्चित की। 
भुट्टो ने अपने कार्यकर्ताओं को भी नसीयत देते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों की भी कांग्रेस पार्टी की जीत में अहम भूमिका रही है , उनके साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखें।  क्षेत्र में बदले की भावना से कोई भी कार्य नही किया जाऐगा। कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। भुट्टो ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश किए जा रहे हैं कि हर व्यक्ति का कार्य समय पर किया जाए। पार्टीबाजी से उठकर प्रत्येक व्यक्ति का काम किया जायेगा। हम व्यवस्था परिवर्तन करने आए हैं  और जनता को स्वच्छ प्रशासन देना हमारा प्रथम कर्तव्य है। इस अवसर पर कुटलैहड़ में चुनाव प्रबंधन के प्रमुख रहे सुरिंदर ठाकुर, विजय डोगरा, राम आसरा शर्मा, आत्मा राम, विवेक मिंका, देशराज गौतम, डॉक्टर राजेंद्र ठाकुर, प्रवीण पाधा , गणमान्य कार्यकर्ताओं सहित व जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण शर्मा, सहायक अभियंता राजेश शर्मा, खंड विकास अधिकारी रमनवीर चौहान पंचायत इंस्पेक्टर इंजीनियर दीपक जोशी व सीडीपीओ उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...