.
Nationalसरकार का आया बड़ा फैसला, राजधानी में Christmas और New Year parties...

सरकार का आया बड़ा फैसला, राजधानी में Christmas और New Year parties में नहीं फूटेंगे पटाखे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: गोवा के नाइट क्लब में हुए हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने क्रिसमस और नए साल के जश्न से पहले लाइसेंस वाली जगहों पर इलेक्ट्रिक पटाखों सहित किसी भी तरह के पटाखों के इस्तेमाल पर भी सख्ती से रोक लगा दी है। यह कदम गोवा के नाइट क्लब में हुई भीषण अग्निकांड को देखते हुए उठाया गया है, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी और जिसके बाद से देशभर में सुरक्षा नियमों को लेकर सख्ती बढ़ी है।

आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि शहर के लगभग 950 रजिस्टर्ड क्लब, रेस्टोरेंट और बार में कोई भी तरह का पटाखा, नहीं जलाया जा सकेगा। साथ ही सभी क्लब, रेस्टोरेंट और होटलो को अपने पास वैध फायर रखना अनिवार्य किया गया है और फायर सेफ्टी सिस्टम (जैसे फायर अलार्म, स्प्रिंकलर, आग बुझाने के यंत्र) को पूरी तरह चालू रखना होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है।

सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा
आबकारी विभाग ने कहा है कि सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा, क्योंकि आतिशबाजी और असुरक्षित फायरवर्क्स बड़े समारोहों में आग लगने और भारी हादसों का कारण बन सकते हैं।

गोवा हादसे के मद्देनजर लिया गया फैसला
हाल ही में गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में कम से कम 25 लोगों की मौत हुई थी। इस दर्दनाक हादसे ने यह साबित कर दिया कि भीड़ भरे स्थानों में सुरक्षा इंतज़ामों की अनदेखी कितना खतरनाक साबित हो सकता है। इसी वजह से दिल्ली प्रशासन ने समय रहते सख्ती बरतने का निर्णय लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

बरनालाः पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग...

गहरी खाई में गिरी कार, शादी से लौट रहे 4 लोगों की मौत; एक घायल, देेखें वीडियो

कुल्लूः कुल्लू के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के हरिपुर-नागन...

अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में Trump को लगेगा बड़ा झटका, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में फैली...

Jalandhar News: नगर निगम में पूर्व कर्मियों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर में रिटायर्ड म्युनिसिपल एम्प्लॉई...

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

बरनालाः पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार...

गहरी खाई में गिरी कार, शादी से लौट रहे 4 लोगों की मौत; एक घायल, देेखें वीडियो

कुल्लूः कुल्लू के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के हरिपुर-नागन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर एक कार गहरी खाई में...

तीस्ता नदी में डूबे नन्हे हाथी को मछुआरों ने बचाया, मां से मिलते ही लपट गया, देखें Viral Video

मालबाजारः तीस्ता नदी के तेज बहाव में बहकर आए एक हाथी शावक को पांच मछुआरों ने सुरक्षित बचाकर उसकी...

अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में Trump को लगेगा बड़ा झटका, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में फैली अशांति के बीच में अब डोनाल्ड ट्रंप की चिंता बढ़...