Himachal Govt
Nationalखाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 9 की मौत, देखें वीडियो

खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 9 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
अमरावती: आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले में चिंतूर और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर दर्दनाक सड़क हो गया, जहां यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस घटना में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में कुल 35 यात्री सवार थे। सूचना पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, बचाव कार्य जारी है। जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना सुकमा जिले के सीमा क्षेत्र में घटी, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस अरुकु से रायलसीमा के चित्तूर जा रही थी, तभी मारेडमिल्ली घाट के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसा वीरवार-शुक्रवार के दरमियानी रात अल्लूरी सीताराम राजू जिले में चिंतुरु-मारेदुमिल्ली घाट सड़क के पास हुआ। सभी यात्री तीर्थयात्रा के लिए निकले थे। 35 यात्रियों के अलावा एक बस ड्राइवर और एक कंडक्टर था। सभी यात्रियों ने प्राइवेट बस को बुक करवाया था। वे भद्राचलम घूमने के बाद अन्नावरम जा रहे थे। यह घटना आधी रात के बाद घाट रोड पर घटी। पुलिस को संदेह है कि चालक तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और तुलसीपाका के पास नौवें मील के पत्थर पर सुरक्षा दीवार से टकरा गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। चूंकि घटना स्थल पहाड़ी क्षेत्र में था जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, इसलिए सूचना मोथुगुंटा के अधिकारियों तक पहुंचने में कुछ समय लगा। मगर सूचना मिलते ही वो तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों को चिंतूर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अब तक 9 शव बरामद किए गए हैं और अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने जिला अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के चिंतूर के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोग गहरे सदमे में हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई। मैंने अधिकारियों से इस दुर्घटना के बारे में बात की और पीड़ितों को दी जा रही सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुझे उम्मीद है कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता मिलेगी।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Haryana News: फर्जी Trading App के जरिए लाखों रुपये के Cyber Fraud मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः साइबर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस...

गुरुग्राम में ईवी वाहनों का फ्री पंजीकरण हुआ शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने...

Haryana News: फर्जी Trading App के जरिए लाखों रुपये के Cyber Fraud मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः साइबर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन...

जिला प्रशासन ने उठाया अहम कदम, जरुरत पड़ने पर हरियाणा रोडवेज की अतिरिक्त बसें होगी तैयार

चंडीगढ़: मानसून के दौरान भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने...

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पशुपालन विभाग में चार नवनियुक्त उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़: पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब सिविल सचिवालय में विभाग...

गुरुग्राम में ईवी वाहनों का फ्री पंजीकरण हुआ शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की नई कर छूट नीति लागू होने के साथ ही...