Himachal Govt
Nationalदिल्ली विस्फोट मामले में एक और डॉक्टर गिरफ्तार

दिल्ली विस्फोट मामले में एक और डॉक्टर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर: दिल्ली ब्लास्ट मामले में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लगातार अपडेट ले रहे है। बीते दिन अमित शाह ने एजेंसी और अधिकारियों के साथ दो अलग-अलग मीटिंग कर आरोपियों को ना बख्शे जाने के निर्देश दिए थे। जिसके लगातार पुलिस और एजेंसी मामले की जांच के लिए आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। बीते दिन आरोपियों के परिजनों को पुलिस पूछताछ के लिए लेकर आई थी। वहीं अब पुलिस ने श्रीनगर के एक और डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर का नाम तजामुल अहमद मलिक है। बताया जा रहा है कि वह जम्मू कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला है। डॉक्टर मलिक एसएचएमएस अस्पताल में काम करता था।

पुलिस ने उसे करण सिंह नगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब डॉक्टर से पूछताछ करेगी। इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को पुलवामा से एक और डॉक्टर को हिरासत में लिया था, जिसकी पहचान सज्जाद अहमद मल्ला के रूप में हुई थी। सज्जाद हमले के मुख्य आरोपी उमर का करीबी दोस्त बताया जा रहा है। बता दें कि आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए अब तक 1500 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि टीमों ने कथित तौर पर सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ निवारक प्रभाव पैदा करने के लिए विभिन्न जिलों में औचक निरीक्षण किए।

अधिकारियों ने बताया कि पीओके में रह रहे जम्मू-कश्मीर के निवासियों और यूएपीए के आरोपों का सामना कर रहे लोगों से जुड़ी संपत्तियों की भी तलाशी ली गई। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शोपियां से मौलवी इरफान अहमद और गांदरबल के वाकुरा से जमीर अहमद नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। सूत्रों ने बताया कि 5 नवंबर को यूपी के सहारनपुर से आतंकी डॉ. अदील को पकड़ा गया, उसके बाद 7 नवंबर को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग स्थित एक हॉस्पिटल से एके-56 राइफल और गोला-बारूद जब्त किए गए। इसी कड़ी में 8 नवंबर को फरीदाबाद के अल-फलाह मेडिकल कॉलेज से हथियार और बारूद जब्त हुए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

विधायक की बेटी ने महिला पुलिस अधिकारी को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

बेंगलुरुः कर्नाटक के श्रीरंगपट्टनम में स्थित एक मंदिर में...

Punjab News: चलती कार पर गिरा बिजली का खंभा, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

जीरकपुरः जीरकपुर VIP रोड पर एक बड़ा हादसा पेश...

Punjab News: अस्पताल के बाहर एंबुलेंस और ऑडी की टक्कर को लेकर हंगामा, डॉक्टर पर केस दर्ज

लुधियानाः डीएमसी अस्पताल के सामने भारी हंगामा देखने को...

Trump प्रशासन के साथ व्यापार वार्ता विफल, जवाबी शुल्क का ऐलान करेगा Canada

टोरंटोः अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच...

विधायक की बेटी ने महिला पुलिस अधिकारी को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

बेंगलुरुः कर्नाटक के श्रीरंगपट्टनम में स्थित एक मंदिर में विधायक बेटी ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी को...

Punjab News: सरकारी दफ्तर में लगी आग, चौंकीदार ने पहली मंजिल से कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

मोहालीः जिले में सरकारी दफ़्तर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर...

Punjab News: चलती कार पर गिरा बिजली का खंभा, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

जीरकपुरः जीरकपुर VIP रोड पर एक बड़ा हादसा पेश आया है। जब चलती कार पर एक बिजली का खंभा...

Punjab News: अस्पताल के बाहर एंबुलेंस और ऑडी की टक्कर को लेकर हंगामा, डॉक्टर पर केस दर्ज

लुधियानाः डीएमसी अस्पताल के सामने भारी हंगामा देखने को मिला। जहां एंबुलेंस के आगे ऑडी गाड़ी लगाकर रोक दी।...