नई दिल्ली: अमेरिका इजरायल का ईरान पर लगातार दूसरे दिन हवाई हमला चल रहा है। ईरान भी इजरायल पर और मिडिल ईस्ट के 9 देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर रहा है। आज सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि भी हुई है। पाकिस्तान के कराची में हजारों शिया मुसलमानों ने खामेनेई की मौत के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया है।
इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास ने घूसने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। इसमें कई युवक घायल भी है। ईरान का मिडिल ईस्ट के राज्यों पर लगातार हमला जारी है। आज सुबह से कतर, दुबई, अब्बू धाबी में मिसाइ-ड्रोन से अटैक हो रहे हैं। कतर में मौजूद भारतीयों ने हमले के वीडियो भी शेयर किए हैं।
View this post on Instagram
Middle East में बिगड़े हालात
मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के चलते सैंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने मिडिल ईस्ट के देशों में 2 मार्च से होने वाली कक्षा12वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इसमें बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में नाम शामिल हैं। एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान भी जल्द होगा। आज भारत में भी 350 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल रही।
दिल्ली एयरपोर्ट पर कैंसिल हुई फ्लाइट्स
मिडिल ईस्ट में चल रहे हालातों के कारण उड़ानों में देरी और रद्द होने से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट से सामने आए दृश्य बताते हैं कि कई यात्री अपनी उड़ानें कैंसिल होने के बाद भी इंतजार करते दिखे और लौटते वापिस नजर आए।
दुबई में भी हुआ अटैक
अल जजीरा के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में नए धमाकों की आवाजें सुने जाने की खबरें भी मिल रही हैं। फिलहाल घटना की विस्तृत जानकारी सामने आई है।
एयर इंडिया ने फ्लाइट्स पर बढ़ाई रोक
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक 2 मार्च 2026 को 11:59 बजे तक बढ़ा दी गई है। इसमें मेहमानों ने 5 मार्च 2026 तक की यात्रा के लिए 28 फरवरी 2026 तक खाड़ी क्षेत्र की यात्रा बुक की थी। उनकी मदद के लिए हम बिना किसी तारीख बदलने की फीस के आगे की तारीख पर रीशैड्यूल करने या कैंसिल करके पेमेंट के ओरिजनल तरीके से पूरी तरह रिफंड पाने का ऑप्शन भी दिया है।