हिसारः हरियाणा के हिसार में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में हुए बवाल को लेकर मामला गरमा गया है। इस मामले को लेकर जजपा के युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला और उनके कई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा हैकि पुलिस ने 6 नेताओं तरुण गोयल, जितेन्द्र श्योरान, रवि आहूजा, बिजेंद्र धानक, दीपक घनघस, जितेन्द्र श्योरान को हिरासत में भी लिया है। दरअसल, हाल ही में यूनिवर्सिटी में सम्मेलन करने की मांग कर रहे जजपा के युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के सामने ही छात्रों ने वीसी ऑफिस के गेट तोड़ दिया था। गमले फेंक दिए गए थे। पुलिस कर्मियों से झड़प भी हुई थी।
इसी हंगामे के बीच वीसी पीछे के गेट से निकल गए थे। आरोप है कि पुलिस ने उनके नेता तरुण गोयल के घर पर दबिश देकर पत्नी से अभद्रता की, धक्के दिए। हिसार से पूर्व जेजेपी प्रत्याशी रवि आहूजा और विजेंद्र धानक के घर की डीवीआर उखाड़ ले गए। इस पर दिग्विजय चौटाला की कड़ी प्रतिक्रिया दी। कहा कि छात्र हित में गिरफ्तारी देने को तैयार है। विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। दुष्यंत चौटाला भी हिसार में इसी मुद्दे पर थोड़ी देर में प्रेस वार्ता करेंगे।
