Flight Operation Suspend, दुबई एयरपोर्ट में फंसी Olympic medalist PV Sindhu, बाल-बाल बचा बुर्ज खलीफा
नई दिल्ली: ईरान और इजराइल में महायुद्ध छिड़ गया है। दरअसल, मिडिल ईस्ट में चल रहे महायुद्ध ने सभी की टेंशन बढ़ा रखी है। ईरान, इजरायल, तेहरान युद्ध के चलते सोशल मीडिया पर खलबली मची हुई है। कई डरावने वीडियो सामने आ रहे हैं। ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु शनिवार दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं। उन्होंने डरावना पोस्ट किया है। सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं क्योंकि फ्लाइट ऑपरेशन सस्पेंड कर दिए गए हैं। सिंधु सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट दे रही हैं। सिंधु ने इंस्टाग्राम पर आधी रात एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक भीड़भाड़ वाला एयरपोर्ट दिख रहा था। उस दौरान उन्होंने लिखा था, ‘दुबई एयरपोर्ट के स्टाफ और दुबई अथॉरिटीज की लगातार कोशिशों की वजह से अब हम सब सुरक्षित हैं। दुबई में इंडियन हाई कमीशन को भी उनके जबरदस्त सपोर्ट और हमें सुरक्षित रखने में लगातार मदद के लिए खास धन्यवाद। अभी के लिए, हम थोड़ा आराम करने और उम्मीद बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हम चीज़ों के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।’
युद्ध में Iran के Supreme Leader Khamenei सहित परिवार के कई लोगों की मौ\त#IranSupremeLeader #AliKhamenei #IranWar #MiddleEastConflict #IranNews #WarUpdate #GlobalTension #BreakingNews #WorldNews #encounternews #Khamenei #WorldWar3 Indian Muslims pic.twitter.com/wwrOJKO3yq
— Encounter India (@Encounter_India) March 1, 2026
दोनों देशों की ओर से लगातार मिसाइलें दागी जा रही है। वह इस घटना में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के साथ उनकी बेटी और दामाद समेत परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है। ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से बताया गया कि इजराइल-अमेरिकी हमलों में अली खामेनेई की बेटी, पोती, बहू और दामाद मारे गए। एक्स पर आयतुल्लाह अली खामेनेई की आखिरी पोस्ट है, ईमान वालों में ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अल्लाह से जो वादा किया था, उसे सच कर दिखाया। फिर उनमें से कोई तो अपनी मन्नत पूरी कर चुका (शहीद हो गया) और उनमें से कोई इंतजार कर रहा है और उन्होंने (अपने इरादे में) जरा भी तब्दीली नहीं की। इससे पहले, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 टॉप लीडरों के मारे जाने की लिस्ट जारी की।
इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, “इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पूरे ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसमें ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 वरिष्ठ अधिकारियों को मार गिराया गया है। यह दुनिया उनके बिना एक बेहतर जगह है।” मारे जाने वाले ईरानी रक्षा नेतृत्व के लीडरों में अली शमखानी, मोहम्मद पाकपुर,सालेह असदी, मोहम्मद शिराजी, अजीज नासिरजादेह, हुसैन जबल अमेलियन और रजा मुजफ्फर-निया का नाम है। ईरान की मीडिया ने कहा, “देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन हो गया है।” खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने 40 दिनों के शोक की घोषणा की है। सरकार ने खामेनेई की हत्या के बाद 40 दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की है। साथ ही, 7 दिनों के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है।